लंबित बिजली बिलों की वसूली की कार्य-योजना बनायें
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित बिजली बिलों की वसूली के लिये सुनियोजित कार्य-योजना बनायें। उन्होंने कहा कि बिजली बिल वसूली की त्रैमासिक समीक्षा करेंगे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और इसका क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करें। लाइन लॉसेस कम करने के लिये लक्ष्य तय करें। साथ ही अवैध बस्तियों में स्थायी बिजली कनेक्शन देने के संबंध में सभी पहलुओं का अध्ययन कर योजना बनायें।
मंत्री तोमर ने वितरण ट्रांसफार्मर में मीटरीकरण समय-सीमा में कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ई-केवाईसी, उद्योग मित्र योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये।
घटना-दुर्घटना पर रखें कड़ी नजर
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश के साथ चल रहे तनाव के मद्देजनर किसी भी घटना-दुर्घटना पर कड़ी नजर रखें। हर हाल में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। विद्युत व्यवधान नहीं होना चाहिये। जिला प्रशासन के सतत सम्पर्क में रहें, किसी भी स्तर पर मिस कम्युनिकेशन नहीं होना चाहिये।
अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मण्डलोई ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर एमडी पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी अविनाश लवानिया, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी क्षितिज सिंघल उपस्थित रहे। बैठक में एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अनय द्विवेदी, एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अनूप सिंह, एमडी ट्रांसको सुनील तिवारी और एमडी जनरेशन कम्पनी मंजीत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें