मोटो जी86 5जी लॉन्च करने की तैयारी, मिलेंगे दमदार फीचर्स
नई दिल्ली। मोटोरोला कंपनी जल्द ही मोटो जी86 5जी लॉन्च कर सकती है। हाल ही में सामने आई एक लीक में इस अपकमिंग डिवाइस के लगभग सभी फीचर्स उजागर हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटो जी86 5जी में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड पीओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा, जो 10-बिट कलर सपोर्ट और 120एचझेड रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए मोटो जी85 का अपग्रेड वर्जन होगा। इसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स तक हो सकती है और स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 7 आई का प्रोटेक्शन मिल सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट मिलने की संभावना है। फोन में 12जीबी तक रैम और 256जीबी तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। कैमरा सेगमेंट में यह स्मार्टफोन भी दमदार साबित हो सकता है। पीछे की तरफ इसमें ओआईएस सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। फोन को एमआईएल एसटीडी 810एच सर्टिफिकेशन और आईपी68 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के मामले में भी मजबूत रहेगा।
मोटो जी86 5जी को एक प्रीमियम लेकिन मिड-रेंज विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी के मामले में यह फोन दो ऑप्शन्स में आ सकता है – 5200एमएएच या फिर बड़ी 6720 एमएएच की बैटरी, जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सॉफ्टवेयर के लिहाज से यह एंड्रॉयड 15 पर काम करेगा।
सुदामा/ईएमएस 11 मई 2025
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए