अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
अजय देवगन की फिल्म सिंघनम अगेन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बचे हैं. रिलीज होने के दिन जितने कम होते जा रहे हैं उतना ही एक्साइटमेंट लोगों में भी बढ़ता जा रहा है. दिवाली पर धमाका करने से पहले आज मेकर्स ने एक और धमाका कर दिया है. सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है.
सिंघम अगेन का ट्रेलर हुआ लॉन्च
सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च का इवेंट इस साल के सबसे बड़े इवेंट में से एक है. ये नीता मुकेश अंंबानी कल्चलर सेंटर में हुआ है. जहां पर मीडिया के साथ सितारों के फैंस भी शामिल हुए हैं. अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करके धमाल मचा दिया है. अक्षय ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा-अक्खी पब्लिक को मालूम है कौन कौन आने वाला है! इस दिवाली को अपने योद्धाओं के साथ मनाएं! सिंगम अगेन ट्रेलर अब आ गया है.
रामायण से इंस्पायर है कहानी
सिंघम अगेन की कहानी रामायण से इंस्पायर है. ट्रेलर से झलक मिली है कि अजय देवगन अपनी सीता के लिए लंका जलाने निकलते हैं. एक्शन-पैक्ड फिल्म में लेडी सिंघम का दमदार रोल भी देखने को मिलेगा.
चार मिनट 58 सेकेंड का है ट्रेलर
सिंघम अगेन के ट्रेलर ने इतिहास रच दिया है. ये ट्रेलर चार मिनट 58 सेकेंड का है और इसी के साथ ये हिंदी सिनेमा का अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर है. बता दें कि सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. फिल्म में इस बार विलेन कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर हैं. उनका जब लुक आया था विलेन के किरदार में तभी से लोग इंप्रेस हो गए थे.
बता दें सिंघम अगेन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवरस की फिल्म है. इस सीरीज की शुरुआत साल 2011 में आई सिंघम से हुई थी. उसके बाद वो 2014 में सिंघम रिटर्न्स भी लेकर आए थे. उसके बाद से रोहित शेट्टी के कॉप वर्ल्ड में सूर्यवंशी, सिंबा भी शामिल हो चुकी हैं. इन सभी फिल्मों में सारे लीड एक्टर पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे. हर फिल्म में लीड एक्टर के ईमानदार पुलिस अफसर बना था जो भ्रष्टाचारियों को भूल चखाते हुए नजर आया था.
नकली आरटीओ ई-चालान एपीके से बैंक खाते साफ! सूरत में जामताड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विधानसभा सत्र का आगाज़ आज, आधा दर्जन विधेयकों पर होगी चर्चा; 18 फरवरी को बजट पेश
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक
बिलासपुर में स्कूल के सामने छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार
भारत मंडपम में आज एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आगाज़, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
PM मोदी ने US ट्रेड डील को बताया अहम… पूर्ववर्ती UPA सरकार पर जमकर साधा निशाना
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट