श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की फिल्म 'कपकपी' का पोस्टर हुआ रिलीज
'गोलमाल रिटर्न्स' और 'गोलमाल 3' में एक साथ मिलकर दर्शकों को हंसाने वाले अभिनेता श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की जोड़ी फिर एक फिल्म में साथ दिखाई देने वाली है। उनकी नई मूवी 'कपकपी' का एलान आज गुरुवार को हो गया है।
21 मार्च को हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कपकपी' का मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। साथ ही फिल्म से जुड़ी कई जानकारी फैंस के साथ शेयर की गई है।
कौन करने वाला है कपकपी का निर्देशन
'क्या कूल हैं हम' और 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर संगीथ सिवन ने फिल्म की कमान संभाली है। वहीं, सौरभ आनंद और कुमार प्रियदर्शी ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी है। जयेश पटेल के ब्रावो एंटरटेनमेंट के बैनर तले 'कपकपी' को प्रोड्यूस किया गया है। श्रेयस तलपड़े ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इसका मोशन पोस्टर शेयर किया है।
जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अभी से इसके आने का इंतजार कर रहे हैं। मोशन पोस्टर शेयर करते हुए श्रेयस ने कैप्शन में लिखा, "कपकपी हॉरर और कॉमेडी का ऐसा मिश्रण जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इसके साथ ही उन्होंने आत्मा जी दर्शन दो का हैशटैग भी दिया है। हालांकि, इस मूवी की रिलीज डेट का एलान अभी नहीं किया गया है।
कपकपी की स्टार कास्ट
श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर के अलावा इस फिल्म में सोनिया राठी, सिद्धि इदनानी, जय ठक्कर, वरुण पांडे, धीरेंद्र तिवारी, दिनकर शर्मा और अभिषेक कुमार भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। कपकपी के अलावा श्रेयस जल्द 'लव यू शंकर' में भी दिखाई देने वाले हैं, जो इसी साल अप्रैल में रिलीज होगी। वहीं, उनकी 'गोलमाल 5' और इमरजेंसी भी पाइपलाइन में है।
तुषार कपूर की बात करें, तो उन्हें लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वो जल्द LSD 2 में दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई