Hetmyer की आंधी में उड़ा Pooran का शतक
नई दिल्ली। सिएटल ऑर्कस ने मेजर क्रिकेट लीग में सबसे बड़ा सफल रन चेज कर इतिहास रच दिया। सिएटल ने यह उपलब्धि एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ हासिल की। सिएटल की जीत में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अमेरिका में इन दिनों मेजर क्रिकेट लीग का खुमार क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लीग में हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। शनिवार, 28 जून को एक रोमांचक मैच देखने को मिला। इस मैच में सिएटल ऑर्कस ने ना सिर्फ एमआई न्यूयॉर्क को मात दी बल्कि इतिहास भी रचा।
निकोलस पूरन ने जड़ा शतक
दरअसल, एमआई न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 237 का स्कोर बनाया। एमआई कप्तान निकोलस पूरन ने कप्तानी पारी खेलते हुए महज 60 गेंद पर 108 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान 7 चौके और 8 छक्के लगाए।
तजिंदर ढिल्लों की तूफानी पारी
तजिंदर ढिल्लों ने 35 गेंद पर 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 95 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। एमआई के 237 के स्कोर के जवाब में सिएटल ऑर्कस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 138 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। टीम में मुश्किल में फंसी हुई थी।
हेटमायर बने खेवन हार
ऐसे में शिमरन हेटमायर ने अपने हाथ खड़े किए। टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ हेटमायर ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। आखिरी 2 ओवर में 32 रन की जरूरत थी। हेटमायर ने एहसान आदिल की गेंद पर 3 महत्वपूर्ण छक्के लगाए और समीकरण को 6 गेंद पर 9 रन पर ला दिया।
आखिरी ओवर का ड्रामा
हेटमायर के सामने आखिरी ओवर करने के लिए पोलार्ड आए। पहली तीन गेंद पर मात्र 1 रन बना। चौथी गेंद भी डॉट रही। पांचवीं गेंद पर हेटमायर ने दो रन लिए। अब आखिरी गेंद पर 6 रन की जरूरत थी। पोलार्ड ने धीमी लेंथ गेंद की। इस पर हेटमायर ने फाइनल लेग के ऊपर से छक्का लगाया और टीम को जीत दिला दी। हेटमायर ने 40 गेंद पर 97 रन बनाकर नाबाद रहे।
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत