रीवा में तालाब चोरी? ग्रामीणों ने शुरू की तलाश
रीवा। आपने अभी तक सोने-चांदी, हीरे जेवरात और रुपये चोरी के बारे में सुना होगा। लेकिन अब मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। रीवा के एक गांव में छोटी सी चीज नहीं बल्कि 25 लाख की लागत से बना एक पूरा का पूरा तालाब ही चोरी हो गया। अब ग्रामीण इस तलाब की खाेज में लगे हैं और ढूंढ़ने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की गई है।
चोरी हुआ 25 लाख की लागत से बना तालाब
रीवा जिले के चाकघाट क्षेत्र के कठौली गांव से चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। इस गांव में सोना- चांदी या रुपये की चोरी नहीं, बल्कि एक पूरा तालाब ही चोरी हो गया है। दरअसल, 9 अगस्त 2023 को कठौली गांव में कागजी तौर पर करीब 25 लाख रुपये की लागत से तालाब का निर्माण किया जा चुका था। तालाब को राजस्व के अभिलेख के मुताबिक भूमि क्रमांक 177 दर्ज बनाया जाना था। लेकिन जब ग्रामीणों ने जाकर देखा, तो वहां तालाब के नाम और निशान तक नहीं मिले।
सरपंच पर लगे आरोप
जब इस बारे में RTI से जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि इस तालाब का निर्माण कभी हुआ ही नहीं है। बल्कि ग्राम पंचायत के सरपंच मनीराम धीरेंद्र तिवारी ने अपनी ही प्राइवेट जमीन रकवा नंबर 122 में बांध बनाकर पानी रोक लिया था और उसे तालाब बताकर पूरी राशि निकाल लिया।
कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
इसकी जानकारी सामने आने के बाद जिला पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर सरपंच से पैसे वसूलने के आदेश दिए थे। लेकिन सरपंच ने शासन को गुमराह करने के लिए अपनी निजी जमीन का छोटा हिस्सा सरकार को दान कर दिया। इस मामले में रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं चाकघाट के थाना प्रभारी घनश्याम तिवारी ने इसे अनियमितता का मामला कहते हुए तालाब चोरी की शिकायत मिलने पर कार्यवाही करने की बात कही है।
और भी तालाब हुए चोरी
आपको बता दें कि, गांव के पूर्व सरपंच मनीराम धीरेंद्र तिवारी वर्तमान में रायपुर के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। इसके अलावा, इलाके के कई तालाब भी रातों-रात गायब हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि सरोवर की तलाश जारी है और वे इनाम देकर भी मदद मांग रहे हैं। पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा है, लेकिन सरोवर का पता नहीं लग रहा है।
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी
अमेरिका ने चेताया ईरान को, कहा- समझौता करो वरना बड़े हमले होंगे
BJP की नई सूची जारी: बंगाल चुनाव में उम्मीदवारों में फेरबदल
जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई
टीचर्स एसोसिएशन ने मांगी उच्च स्तरीय जांच, सवाल उठे पेपर की समानता पर
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ