ट्रंप के टैरिफ फैसले पर राजनीति गरमाई, सांसद ने जताई गहरी चिंता
व्यापार: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत के खिलाफ मनमाना टैरिफ लगाना दोनों देशों के संबंधों को खतरे में डाल रहा है। अमेरिका के एक प्रमुख सांसद प्रतिनिधि ग्रेगरी मीक्स ने यह चिंता जाहिर की है। हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी डेमोक्रेट्स के रैंकिंग सदस्य मीक्स ने बुधवार को अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका-भारत साझेदारी के लिए कांग्रेस के समर्थन को रेखांकित किया।
राजदूत विनय मोहन क्वात्रा के साथ हुई बैठक
सदन की विदेश मामलों की समिति के डेमोक्रेट सदस्यों ने मीक्स के हवाले से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें कहा गया कि अमेरिका-भारत साझेदारी के लिए कांग्रेस के समर्थन को रेखांकित करने के लिए राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात की। यह पिछले 25 वर्षों में क्वाड के माध्यम से मजबूत हुई है। मीक्स ने कहा कि गहरे संबंधों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, यूक्रेन में शांति के लिए हमारी साझा आशा, व ट्रम्प के मनमाने टैरिफ पर अपनी चिंता दोहराई। यह इस महत्वपूर्ण संबंध के लिए खतरा हैं।
चर्चा आपसी हितों के व्यापक मुद्दों पर केंद्रित
मीक के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए क्वात्रा ने कहा कि हाउस फॉरेन अफेयर्स पर अपने नेतृत्व के दौरान अमेरिका-भारत संबंधों के लिए उनके निरंतर परामर्श और दृढ़ समर्थन के लिए आभारी हूं। क्वात्रा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारी चर्चा व्यापार, ऊर्जा, हिंद-प्रशांत और आपसी हितों के व्यापक मुद्दों पर केंद्रित थी।
भारत की ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार परिदृश्य के दृष्टिकोण
क्वात्रा ने कांग्रेसनल एनर्जी एक्सपोर्ट कॉकस की अध्यक्ष प्रतिनिधि कैरोल मिलर से भी मुलाकात की और उन्हें भारत की ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। भारतीय राजदूत ने एक्स पर पोस्ट किया कि कांग्रेसनल एनर्जी एक्सपोर्ट कॉकस की अध्यक्ष कैरोल मिलर को भारत की ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार के दृष्टिकोण, विशेष रूप से अमेरिका के साथ भारत के हाइड्रोकार्बन व्यापार के बारे में जानकारी देने का अवसर मिला। साथ ही उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष के समाधान के लिए अलास्का शिखर सम्मेलन सहित सभी प्रयासों में भारत के दृढ़ समर्थन पर प्रकाश डाला।
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका