गढ़चिरौली में पुलिस ने भीषण एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया
गढ़चिरौली । महाराष्ट्र के नक्सली प्रभावित गढ़चिरौली में पुलिस ने भीषण एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों और पुलिसवालों के बीच तकरीबन 6 घंटे तक मुठभेड़ चली। भीषण एनकाउंटर में पुलिस ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। कुछ नक्सलियों के मौके से भागने की भी सूचना है।
गढ़चिरौली में पुलिस-नक्सली एनकाउंटर में 2 जवानों को भी गोली लगने की बात सामने आई है। घायल दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर शिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार, दोनों अब खतरे से बाहर हैं। हाल फिलहाल के दिनों में गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली यह बड़ी सफलता है। जवानों ने मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बराम किया है। सात ऑटोमैटिक राइफल के साथ ही 3 AK-47 भी जब्त की गई है। बता दें कि यह मुठभेड़ कांकेर और गढ़चिरौली की सीमा पर हुई है।
एनकाउंटर टीम में शामिल जवानों के लिए बड़ी घोषणा
गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनकाउंटर टीम में शामिल जवानों के लिए बड़ी घोषणा की है। फडणवीस ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराने वाले पुलिसकर्मियों को 51 लाख रुपये बतौर इनाम देने का ऐलान किया है। बता दें कि पुलिस और नक्सलियों के बीच तकरीबन 6 घंटे तक मुठभेड़ चली। जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ बुधवार दोपहर बाद शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक चलती रही। इसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
‘हम प्रार्थना करते हैं उन्हें राहत मिले’, कोर्ट में सुनवाई से पहले सोनू सूद ने की राजपाल की जमानत के लिए दुआ