पीओके भारतीय क्षेत्र...पाकिस्तान ने किया अवैध कब्जा
नई दिल्ली । पिछले वर्ष 2023 की तरह 2024 का नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों में कई बदलाव हुए हैं। पिछले वर्ष जहां इतिहास की किताबों में कई अंशों को हटाने का मामला सामने आया, वहीं अब 11वीं और 12वीं की राजनीति विज्ञान की पुस्तकों में कई बदलाव सामने आए हैं। 12वीं राजनीतिक विज्ञान के एक अध्याय में बाबरी मस्जिद के कुछ रेफरेंस हटाए गए हैं और राम जन्मभूमि के पुराने टेक्स्ट में संशोधन किए गए हैं। किताबों में बदलाव करते हुए अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराने , गुजरात दंगों में एक समुदाय के लोगों के मारे जाने और मणिपुर के भारत में विलय के संदर्भ में लिखे गए कुछ वाक्यों में संशोधन किया है। एनसीईआरटी के अधिकारियों का कहना है कि जो बदलाव किए गए हैं, वह रुटीन अपडेट का हिस्सा हैं और इसका संबंध एनसीएफ के मुताबिक नई किताबों के बदलाव से नहीं है।
12वीं की किताब के चैप्टर 8 में एक वाक्य को बदल दिया गया है। पहले यहां लिखा था कि राजनीतिक लामबंदी के लिहाज से राम जन्मभूमि आंदोलन और बाबरी मस्जिद विध्वंस ने क्या विरासत छोड़ी है इस बदलकर अब राम जन्मभूमि आंदोलन ने क्या विरासत छोड़ी है? कर दिया गया है। इसी अध्याय में बाबरी मस्जिद और हिंदुत्व की राजनीति के संदर्भ हटा दिए गए हैं। इसी तरह कक्षा 11 की किताब में चैप्टर 8 में बदलाव कर अब लिखा गया है कि 2002 में गोधरा दंगों के पश्चात लगभग 1000 से अधिक लोग मारे गए।
मणिपुर पर राजनीति विज्ञान की पाठ्य पुस्तक में पहले कहा गया था कि मणिपुर की निर्वाचित विधानसभा से परामर्श किए बगैर भारत सरकार ने महाराजा पर दबाव डाला कि वे भारतीय संघ में शामिल होने के समझौते पर हस्ताक्षर कर दें। सरकार को इसमें सफलता मिली। मणिपुर में इस कदम को लेकर लोगों में क्रोध और नाराजगी के भाव पैदा हुए। जबकि संशोधित संस्करण में कहा गया है कि भारत सरकार महाराजा को विलय समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मनाने में सफल रही।
इसतरह पीओके के मुद्दे पर पहले कहा गया था कि भारत का दावा है कि यह क्षेत्र अवैध कब्जे में है। पाकिस्तान इस क्षेत्र को आजाद कश्मीर के रूप में बताता है। इसमें बदलाव कर कहा गया है कि यह भारतीय क्षेत्र है, जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू और कश्मीर (पीओके) कहा जाता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई