पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज......शक्ति के अपमान करते हैं कांग्रेस के नेता
चेन्नई । लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के लिए प्रचार करने के दौरान तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर कच्चातिवू और ‘शक्ति’ वाले टिप्पणियों पर तीखा हमला किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज शक्ति का अपमान करते हैं, इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने शक्ति के विनाश की बात कही है।
पीएम मोदी ने वेल्लोर में जनसभा को संबोधित कर कहा, मेरे मन में वेल्लोर के लिए हमेशा से श्रद्धा रही है। तमिलनाडू शक्ति की उपासना करने वालों की धरती है। इंडी अलांयस वाले शक्ति का अपमान करते हैं, कांग्रेस के युवराज ने शक्ति के विनाश की बात कही। ये लोग राम मंदिर का बहिष्कार करते हैं। उन्होंने कहा कि डीएमके और इंडी गठबंधन वाले महिलाओं का अपमान करते हैं……आप का हमें दिया आशीर्वाद सनातन की रक्षा करेगा और महिलाओं का सम्मान बढ़ाएगा।
पीएम मोदी ने कहा, डीएमके ने तमिलनाडू और देश के भविष्य बच्चों तक को नहीं छोड़ा। तमिलनाडू में स्कूल के बच्चे तक ड्रग्स का शिकार हो चुके हैं। जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, उसका डीएमके परिवार से रिश्ता है। डीएमके पार्टी की राजनीति बंटबारा और शासन करो पर आधारित है। ये लोगों को आपस में लड़ाते हैं। मैंने तय कर लिया है कि डीएमके की इस खतरनाक राजनीति को एक्पोज करके रहूंगा। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगम हो, सौराष्ट्र तमिल संगम हो, मेरी कोशिश है तमिल की संस्कृति को लोग जाने। काशी का सांसद हूं। आपको वहां आने का निमंत्रण देता हूं। दूसरा मैं गुजरात से हूं, यहां भी कई गुजराती रहते हैं। एक गुजराती होने के नाते आपको गुजरात आने का भी निमंत्रण देता हूं। यूएन में भी मैं तमिल में बोलने की कोशिश करता हूं, जिससे लोग जाने कि तमिल दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा है। डीएमके की सच्चाई ये है कि उन्होंने सेंगोल की संसद में स्थापना होने का विरोध किया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई