पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी का पहला सार्वजनिक दौरा, पहुंचे बिहार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) एक दिवसीय बिहार दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी मधुबनी के झंझारपुर में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वो हिस्सा लेंगे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है. हालांकि पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी का यह कार्यक्रम सादगी से होगा. पीएम के इस दौरे को लेकर हाई अलर्ट है. नेपाल बॉर्डर को दोपहर 3 बजे तक के लिए सील किया गया है.
पहलगाम हमले के कारण इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के ढोल-बाजा नहीं बजेगा. इसके साथ ही कोई स्वागत कार्यक्रम भी नहीं किया जाएगा. फूल-माला नहीं दिए जाएंगे. मोमेंटो देने का कोई आयोजन नहीं होगा. पीएम मोदी आज गैस विद्युत और रेलवे की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे.
पीएम मोदी के तय कार्यक्रम के अनुसार पहले वो खुली जीप में सवार होकर सभा स्थल पर पहुंचने वाले थे. इस दौरान उनके साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहते. हालांकि ये सब कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है. अब पीएम मोदी सीधे मंच पर आएंगे और जनसभा को संबोधित करने के साथ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके तुरंत बाद पीएम मोदी वापस रवाना हो जाएंगे.
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के कारण बिहार नेपाल बॉर्डर सील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के कारण बिहार में नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है. दोपहर तीन बजे तक बार्डर सील रहेगा. दौरे को लेकर पूरे इलाके में मार्च अलर्ट है.
पाकिस्तान को मिल सकता है कड़ा जवाब
पीएम मोदी का ये कार्यक्रम पहलगाम हमले के बाद हो रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि यहां जनसभा को संबोधित करने के दौरान पाकिस्तान को लेकर पीएम मोदी बिहार की धरती से पाकिस्तान की नापाक हरकत का कड़ा जवाब दे सकते हैं. पिछली बार पुलवामा हमले के बाद हुई एयर स्ट्राइक से पहले पीएम ने झांसी में बदला लेने की बात कही थी.
पीएम मोदी देंगे कई सौगात
पीएम मोदी आज अमृत भारत एक्सप्रेस को सहरसा से मुंबई के लिए हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही नमो भारत रैपिड रेल को जयनगर से पटना के लिए रवाना करेंगे. इसके अलावा पिपरा-सहरसा और सहरसा-समस्तीपुर रेल सेवाएं भी शुरू की जाएगी. पीएम मोदी सुपौल-पिपरा और हसनपुर-बिथान रेल लाइन, साथ ही छपरा और बगहा में दो लेन रेल ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे.
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’