बागेश्वर धाम में पीएम मोदी का आगमन, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिया निमंत्रण
भोपाल: राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट GIS का आयोजन किया जा रहा है। जीआईएस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छतरपुर के बागेश्वर धाम आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास कर सकते हैं। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पीएम मोदी को न्योता भेजा है। यह जानकारी खुद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी है। हालांकि पीएमओ की तरफ से बागेश्वर धाम जाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
दरअसल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का निर्माण करवा रहे हैं। पहले चरण में सभी सुविधाओं से लैस 100 बेड का अस्पताल बनकर तैयार होगा। इसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा। अस्पताल का शिलान्यास 23 फरवरी को होने जा रहा है। इसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। माना जा रहा है कि अगर प्रधानमंत्री बागेश्वर धाम जाते हैं तो अस्पताल के शिलान्यास के बाद भोपाल आएंगे। जहां वे रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। अगले दिन 24 फरवरी को सुबह 10 बजे जीआईएस का उद्घाटन करेंगे।
30 देशों के राजदूत और काउंसलर आएंगे
राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित हो रहे जीआईएस में शामिल होने के लिए 30 देशों के राजदूत और काउंसलर ने सहमति दे दी है। इसमें कई देशों के निवेशक और उद्योगपति भी शामिल होंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री अविस्वनी वैष्णव, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, जी किशन रेड्डी को भी निमंत्रण भेजा गया है। कई मंत्री और उद्योगपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री 12 बजे भोपाल से रवाना होंगे।
राहुल गांधी के नेतृत्व में केरल में कांग्रेस का चुनाव अभियान तेज
मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा ऐलान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
असम चुनाव 2026: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
ADR रिपोर्ट का खुलासा, असम के विधायक हुए अमीर—संपत्ति में भारी उछाल
अर्शदीप सिंह के ओवर में लुटे रन, बना अनचाहा रिकॉर्ड
ईंधन महंगा हुआ, जानें अब प्रीमियम पेट्रोल और डीजल कितने में मिलेगा
जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, कार्यप्रणाली पर घिरे अधिकारी
सामरिक शक्ति बढ़ी: भारतीय नौसेना को मिले 3 नए घातक जहाज
आस्था और रहस्य का संगम: चंबल के बीहड़ में स्थित मंदिर की पूरी कहानी
ढाई करोड़ के घोटाले में कार्रवाई, अमिता सिंह तोमर को किया गया निलंबित
ईरान-बहरीन बयान से सनसनी, एमेजॉन मुख्यालय पर मिसाइल हमले का दावा