पीएम मोदी 22 सितंबर को जाएंगे अमेरिका
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले माह संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सेशन के लिए अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे और वहां प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाले है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड के नासाउ कोलियम में आयोजित होगा। संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वक्ताओं की अंतिम सूची के अनुसार, पीएम मोदी 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करने वाले है।
सूत्रों ने बताया कि लॉन्ग आइलैंड में सामुदायिक कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। यह आयोजन मोदी द्वारा सितंबर 2014 में न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मैडीसन स्क्वायर गार्डन में एक सभा को संबोधित करने के 10 साल बाद होगा। मोदी ने 2019 में टेक्सास के ह्यूस्टन में एनआरजी स्टेडियम में एक कार्यक्रम हाउडी मोदी को संबोधित किया था, जहां उनके साथ अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हुए थे। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र की उच्च स्तरीय बैठक 24-30 सितंबर तक होगी। यह सूची अंतिम नहीं है और संयुक्त राष्ट्र उच्च स्तरीय सत्र से पहले के सप्ताहों में वक्ताओं की अपडेट सूची जारी करता है।
बताया जा रहा हैं कि न्यूयॉर्क में भविष्य संबंधी संयुक्त राष्ट्र के शिखर सम्मेलन के इतर क्वाड शिखर सम्मेलन हो सकता है।इस साल चार देशों के समूह क्वाड सम्मेलन की मेजबानी करने की बारी भारत की है।क्वाड में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। भारत ने जनवरी में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की योजना बनाई थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के भारत की यात्रा करने में असमर्थ होने के कारण ऐसा नहीं हो सका।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
‘हम प्रार्थना करते हैं उन्हें राहत मिले’, कोर्ट में सुनवाई से पहले सोनू सूद ने की राजपाल की जमानत के लिए दुआ