पीएम मोदी कल दमोह में करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का पहल चरण का मतदान कल होने जा रहा है और राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी भी लगातार चुनावी रैली और रोडशो कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा ने सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। उसी के चलते पीएम मोदी 19 अप्रैल को प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहा हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर मप्र में सियासी हलचल तेज है और पीएम मोदी मप्र के लगातार चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। जो लोकसभा में बीजेपी के मिशन 29 के लिए बहुत मायने रखता है। पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दमोह नें चुनावी रैली को संबोधित करने एमपी आएंगे। पीएम मोदी चुनावी सभा में जनता के सामने मोदी की गांरटी रखेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम लोधी ने बताया कि पीएम मोदी दोपहर 1:15 पर खजुराहो आएंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से दोपहर करीब 1:45 पर दमोह पहुंचेंगे। पीएम मोदी इस जनसभा में दमोह की जनता से लोकसभा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी के समर्थन में वोट देने की अपील करेंगे। यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी दमोह आ रहे हैं इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने आठो विधानसभाओं के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर संबोधित करने दमोह आए थे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी आगामी 25 अप्रैल को फिर मध्यप्रदेश का दौरा कर सकते है। इसे लेकर विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर दमोह में प्रशासन की टीम एक्शन मोड में नजर आ रही है, प्रशासन के अधिकारियों ने पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव