पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना
महबूबनगर। कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दल हिंदुओं और हिंदू त्योहारों से इतनी नफरत करता है कि अब रोज इसका पर्दाफाश हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को अपने देश में दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाहती है। मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस हिंदू विरोधी है और उसे पता है कि धर्म आधारित आरक्षण असंवैधानिक है।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को तेलंगाना के महबूबनगर और महाराष्ट्र के नंदुरबार में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादा 'मोहब्बत की दुकान' लेकर निकले थे, लेकिन दुकान का बोर्ड अब दिखाई नहीं दे रहा है। वह समाज में जहर घोलने में जुट गए हैं। 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के समर्थक देश को टुकड़ों में बांटने की बात कर रहे हैं। मोदी ने कांग्रेस पर हिंदू आस्था को खत्म करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे के अमेरिका में रहने वाले 'गुरु' (सैम पित्रोदा) ने कहा है कि राम मंदिर और राम नवमी उत्सव 'आइडिया आफ इंडिया' के खिलाफ है।
भारत को हमेशा विदेशी चश्मे से देखने वाली कांग्रेस को आइडिया आफ इंडिया का अंदाजा ही नहीं है। आखिर क्या है-आइडिया आफ इंडिया? आइडिया आफ इंडिया ज्भारत की हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति का प्रतिबिंब है। आइडिया आफ इंडिया यानी सत्यमेव जयते, अहिंसा परमो धर्म:, वसुधैव कुटुंबकम। आइडिया आफ इंडिया मतलब सर्वपंथ समभाव, परोपकाराय सतां विभूतय:। आइडिया आफ इंडिया केवल मान्यताओं तक सीमित नहीं है। आज यह भारत की पहचान है..भारत की आवाज है।मोदी ने कहा कि कांग्रेस भगवान कृष्ण के रंग वाले लोगों को अफ़्रीकी कहती है। वे नहीं चाहते थे कि द्रौपदी मुर्मु भारत की राष्ट्रपति बनें। क्या यह आदिवासियों का अपमान नहीं है?
पीएम ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा इतना खतरनाक है कि वह राम मंदिर निर्माण और रामनवमी समारोह को भारत के विचार के खिलाफ बताती है। वे कह सकते हैं कि मेरा मंदिर जाना भारत विरोधी है, जबकि यही लोग सरकारी इफ्तार का आयोजन करते हैं और आतंकवादियों की कब्रों को सजाते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के साथ-साथ शिवसेना (उद्धव गुट) पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं। लेकिन जब तक भारत की जनता मेरा सुरक्षा कवच है, तब तक ये लोग मुझे जिंदा तो क्या, मुर्दा भी नहीं दफना सकते। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने गुरुवार को पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि नरेन्द्र मोदी औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं। लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हम महाराष्ट्र की इस धरती में गाड़ चुके हैं। औरंगजेब 27 वर्ष तक महाराष्ट्र को जीतने के लिए इस धरती पर लड़ता रहा।
अंत में हमने महाराष्ट्र की धरती पर ही उसकी कब्र खोदकर उसे यहीं गाड़ दिया, तो नरेन्द्र मोदी क्या चीज हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये लोग कह रहे हैं मोदी की कब्र खुदेगी। तुष्टीकरण के लिए यह भाषा बोल रहे हैं। इनको सपने दिख रहे हैं कि मोदी को जमीन में गाड़ देंगे। इनकी सियासी जमीन खिसक चुकी है। इनको पता नहीं है कि देश की माताएं-बहनें मोदी की रक्षा करेंगी। उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि अब तो वे चुनाव प्रचार में बम विस्फोट के आरोपित को भी साथ लेकर चल रहे हैं।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत