पीएम मोदी ने बोडोलैंड में शांति समझौते के बाद हुए विकास का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2020 के ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद हिंसा त्यागने और शांति का मार्ग अपनाने के लिए बोडो समुदाय के लोगों की शुक्रवार को सराहना की। उन्होंने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर के बाद इस क्षेत्र में विकास की एक नई लहर देखी गई है और सरकार पूर्वोत्तर में स्थायी शांति लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
बमों और बंदूकों से कभी परिणाम हासिल नहीं किए जा सकते
साई इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दो दिवसीय पहले बोडोलैंड महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि असम के जो जंगल कभी छिपने की जगह का काम करते थे, आज युवाओं की उच्च महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का माध्यम बन रहे हैं। जो हाथ पहले बंदूकें चलाते थे, वे अब बोडोलैंड में खेलों में उत्कृष्टता हासिल कर रहे हैं। बमों और बंदूकों से कभी परिणाम हासिल नहीं किए जा सकते, बोडो समुदाय ने यह रास्ता दिखाया है। जो लोग नक्सलवाद के रास्ते पर चल रहे हैं, उन्हें बोडो मित्रों से कुछ सीखना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा, 'शांति समझौते से सिर्फ आपको ही फायदा नहीं हुआ है, इससे कई और शांति समझौतों के लिए नए रास्ते खुले। अगर यह सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहता, तो दूसरे लोग मुझ पर भरोसा नहीं करते। लेकिन आपने इस समझौते को अपने जीवन में आत्मसात कर लिया। आपने नया इतिहास रच दिया है।'
असम में ही 10 हजार से ज्यादा युवा हथियार डालकर मुख्य धारा में लौटे
प्रधानमंत्री ने कहा कि शांति समझौते के सकारात्मक और उत्साहवर्धक परिणामों को देखकर उन्हें बेहद संतुष्टि महसूस होती है। सरकार पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के बीच सीमा विवादों का सर्वसम्मत समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। विकास का सूर्य पूर्व दिशा से उदय होगा और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि समझौते की वजह से सिर्फ असम में ही 10 हजार से ज्यादा युवा हथियार डालकर मुख्य धारा में लौटे हैं और यह लोगों की कल्पना से परे था कि कार्बी आंगलांग समझौता, ब्रू-रियांग समझौता और एनएलएफटी-त्रिपुरा समझौता किसी दिन हकीकत बनेगा।
पीएम मोदी ने पारंपरिक बोडो नृत्य प्रदर्शन भी देखा
प्रधानमंत्री ने महोत्सव में बोडो समुदाय के वाद्ययंत्र सारिंदा पर हाथ आजमाया और पारंपरिक बोडो नृत्य प्रदर्शन भी देखा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। गौरतलब है कि बोडो हजारों वर्षों से असम में रहने वाले आदिवासी समुदायों में से एक हैं और वे राज्य का सबसे बड़ा आदिवासी समुदाय हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल