पीएम मोदी का चीन को दिया करारा जवाब
भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश को लेकर विवाद बढ़ चुका है। कुछ दिनों पहले चीनी सरकार ने राज्य के विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की चौथी सूची जारी की। ड्रैगन के इस नापाक हरकत पर मोदी सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। इसी बीच पीएम मोदी ने भी चीन के इस फैसले की घोर निंदा करते हुए प्रतिक्रिया दी है।
दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा," ‘अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है, था और हमेशा रहेगा।"
पीएम मोदी ने सेला टनल का किया जिक्र
वहीं, पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में बने 'सेला टनल' के महत्व का भी जिक्र किया। बता दें कि ये दुनिया की सबसे लंबी डबल-लेन टनल है। उन्होंने कहा कि यह एक वास्तविक रणनीतिक गेम-चेंजर है, जो तवांग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करता है।’
उन्होंने पूर्वी-उत्तर भारत के विकास का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये क्षेत्र नए भारत की सबसे बड़ी सफलता की कहानी के रूप में उभरा है।
जानकारी के मुताबिक इस सुरंग की वजह से चीन सीमा तक की दूरी लगभग 10 किमी तक कम हो गई है। ये एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) के नजदीक बनी है, जिससे चीन सीमा तक जल्दी पहुंचा जा सकेगा।
काल्पनिक नाम रख देने से इस वास्तविकता नहीं बदल जाएगा
चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का नाम बदलने की कवायद को भारत खारिज करता रहा है। भारत का कहना है कि यह राज्य देश का अभिन्न अंग है और काल्पनिक नाम रख देने से इस वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा।
अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा: एस जयशंकर
कुछ दिनों पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन की आलोचना करते हुए कहा था," चीन के जरिए अरुणाचल के क्षेत्रों के नाम बदलने के प्रयास से इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारतीय राज्य था, है और भविष्य में भी रहेगा। जयशंकर ने कहा कि नाम बदलने से कुछ हासिल नहीं होगा। अगर मैं आपके घर का नाम बदल दूं, तो क्या वह मेरा हो जाएगा?
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई