पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के संपत्ति कार्ड किए वितरित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअली 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड वितरित किए। इस आयोजन में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 50 हजार से ज्यादा गांव शामिल हुए। कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा ले रहे पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 साल में करीब डेढ़ करोड़ लोगों को स्वामित्व कार्ड मिले हैं और अब तक 1.53 लाख से ज्यादा गांवों के लिए लगभग 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जनवरी को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरित किए। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी जमीन का मालिकाना हक मिला है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया और लाभार्थियों से बातचीत भी की। यहां मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी कार्ड वितरण कार्यक्रम में शरीक हुए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और गांवों के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत करीब 5 सालों में डेढ़ करोड़ लोगों को स्वामित्व कार्ड मिल चुके हैं। इसके जरिए ग्रामीणों को कानूनी प्रमाणपत्र हासिल हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए हैं।
इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्लाइमेट चेंज होने और पानी की कमी, स्वास्थ्य संकट के साथ ही महामारी जैसी समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने एक अध्ययन में यह पाया है कि कई देशों में लोगों के पास प्रॉपर्टी के कानूनी दस्तावेज ही नहीं होते हैं, जो गरीबी उन्मूलन में एक बड़ी रुकावट है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी राइट्स का होना बहुत जरूरी है ताकि लोगों को अपनी संपत्तियों की सुरक्षा और कानूनी रूप से अधिकार प्राप्त हो सकें।
यहां बताते चलें कि स्वामित्व योजना अप्रैल 2020 में प्रारंभ की गई थी। इस योजना में 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अभी तक शामिल हो चुके हैं। इस योजना के तहत हजारों गांवों में ड्रोन तकनीक का उपयोग कर संपत्तियों की मैपिंग की जा चुकी है, जिससे लोगों को अपने घर और जमीन का कानूनी हक मिल रहा है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें