25 प्रतिशत बढ़ा प्लेटफॉर्म चार्ज,यह सर्विस भी हुई बंद
नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने प्लेटफॉर्म चार्ज 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब जोमैटो से खाना मंगाना थोड़ा महंगा पड़ेगा।
जोमैटो के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर चार के बजाय पांच रुपये प्लेटफॉर्म चार्ज के रूप में देने होंगे। यह बढ़ोतरी शनिवार (20 अप्रैल) से लागू भी हो गई है।
दीपिंदर गोयल की कंपनी जोमैटो सालाना लगभग 85-90 करोड़ ऑर्डर डिलीवर करता है। इस हिसाब से प्लेटफॉर्म फीस 1 रुपया प्रति ऑर्डर बढ़ाने से जोमैटो के EBITDA में सालाना 85 से 90 करोड़ रुपये का इजाफा होने का अनुमान है।
जोमैटो ने अपनी 'इंटरसिटी लीजेंड्स' सर्विस को भी बंद कर दिया है। कंपनी इंटरसिटी फूड डिलीवरी सर्विस के जरिए प्रमुख शहरों के बड़े रेस्टोरेंट्स से दूसरे शहरों के ग्राहकों तक ऑर्डर डिलीवर करती थी।
पिछले साल से शुरू हुआ था प्लेटफॉर्म चार्ज
जोमैटो ने प्लेटफॉर्म चार्ज लेने की शुरुआत पिछले साल अगस्त से की थी। उस वक्त कंपनी ग्राहकों से प्रति ऑर्डर दो रुपये वसूलती थी। बाद में इसे बढ़ाकर 3 और फिर 4 रुपये किया गया। अब जोमैटो प्रति ऑर्डर ग्राहकों से 5 रुपये वसूलेगी।
जोमैटो ने पिछले साल अगस्त में दो रुपए प्लेटफॉर्म चार्ज लेना शुरू किया था। बाद में इसे बढ़ाकर 3 रुपए और 1 जनवरी 2024 से 4 रुपए कर दिया था। कंपनी ने 31 दिसंबर 2023 को 9 रुपए प्लेटफॉर्म फीस के रूप में ग्राहकों से चार्ज किया था।
लार्ज ऑर्डर फ्लीट भी है कंपनी के पास
जोमैटो ने पिछले दिनों लार्ज ऑर्डर फ्लीट भी पेश किया था। जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल के मुताबिक- यह दस्ता पार्टी जैसे इवेंट में एक साथ अधिकतम 50 लोगों का खाना डिलीवर करेगा। इससे ग्राहकों को बड़ा ऑर्डर देने में सहूलियत होगी। जोमैटो अभी अपने इस फ्लीट में टेंपरेचर कंट्रोल जैसी कई सुविधाएं जोड़कर और बेहतर बनाएगा।
जोमैटो ने एक साल में दिया बंपर रिटर्न
आज जोमैटो के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 2 फीसदी तक उछल गए थे। इसने पिछले छह महीने में निवेशकों को लगभग 76 और एक साल में 242 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
2024 में अब तक की बात करें, तो भी निवेशकों को 54 फीसदी से अधिक मुनाफा हुआ है। जोमैटो अपने चौथी तिमाही के नतीजे अगले महीने यानी मई के मध्य में जारी करेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई