चर्च से निकले लोगों पर हमला, कांकेर में धर्मांतरण को लेकर तनाव
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है, अब अंतागढ़ ब्लॉक के हवाचूर गांव में धर्मांतरित लोगों को चर्च से बाहर आते ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का मामला सामने आया है। घटना में महिलाओं को भी चोट आई है जिन्हें कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मामले की शिकायत लेकर धर्मांतरित लोगों का एक समूह कांकेर जिला मुख्यालय भी पहुंचा है।
दरअसल 10 अगस्त की सुबह लगभग 8 धर्मांतरित ग्रामीणों का परिवार चर्च से प्रार्थना में शामिल होने के बाद अपने घर लौट आए थे और अपने काम में जुटे थे , इसी दौरान गांव के ही कई ग्रामीणों ने धर्मांतरित लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर उनके साथ मारपीट करने लगे। महिलाओं के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। घटना में शांति बाई दर्रो को बेहरमी से पीटने का आरोप उनके बेटे हितेश कुमार ने लगाया है। जागेश्वर उसेंडी के कान का पर्दा फट जाने की संभावना जताई गई है।
राष्ट्रीय क्रिश्चन मोर्चा कांकेर इकाई प्रदेश सचिव साईमन दिग्बल तांडी ने बताया कि सभी पीड़ित चर्च जाने वाले है, जो सुबह 8 बजे चर्च गए थे। चर्च से वापस लौट दैनिक दिनचर्या के काम मे लगे थे, उसी दौरान ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीणों ने 8 परिवारों के 36 लोगों के साथ मारपीट की है, सभी पीड़ित तत्काल ताडोकी थाना पहुँचे पर अब तक मामला दर्ज नही हो पाया है। पीड़ित दहशत में रात बिताने के बाद अगली सुबह आज 11 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे और कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने बताया कि कल सुबह चर्च के मुद्दे को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है। अभी कुछ ग्रामीणों के आने की बात सामने आई है, दोनों पक्षों के विवाद की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर कर्रवाई की जाएगी।
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी