मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से लोगों को मिल रहा है लाभ
एमसीबी : जरूरतमंद व गरीब तबके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की गई है। इसके लिए नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र के पूरे 40 वार्डों के लिए 02 मोबाईल मेडिकल यूनिट बस संचालित है। क्षेत्र के लोगों के द्वार तक पहुंचने वाली मोबाईल मेडिकल यूनिट वाली बसें स्वयं में एक अस्पताल है। जिसमें मेडिकल स्टाफ, मेडिकल उपकरण सहित मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएं व निःशुल्क दवा उपलब्ध है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिक निगम चिरमिरी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक- 01 पोड़ी, एवं वार्ड क्रमांक- 38 डोमनहिल फुटबॉल ग्राउण्ड के पीछे कैंप लगाया गया। पोड़ी में 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व 10 मरीजों का लैब टेस्ट किया गया, वहीं सभी जांच कराने वाले मरीजों को निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है, जिसके लिए आमजनों को स्वास्थ्य की जांच हेतु घर पहुंच सेवा मोबाईल मेडिकल युनिट बस की शुरूआत की गई है। जिसमें 42 प्रकार के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। जिसमें मुख्य रूप से सी.पी.सी. मशीन से जांच, एल.एफ.टी., थायराइड, विटामिन बी-12, विटामिन डी-03, यूरिक एसिड जैसे अन्य कई प्रकार के जांच कर लोगों का घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। इस दौरान डॉ. किरण किशोर, डॉ. सुमन पाण्डेय, ए.एन.एम. सुनिता कारफारमा, लैब टेक्नीशियन सुशील यादव, फार्मासिस्ट नैन्सी, सुभाष, रोशन सिंह, लैब टेक्नीशियन अलमा एक्का व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
राहुल गांधी के नेतृत्व में केरल में कांग्रेस का चुनाव अभियान तेज
असम चुनाव 2026: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
ADR रिपोर्ट का खुलासा, असम के विधायक हुए अमीर—संपत्ति में भारी उछाल
अर्शदीप सिंह के ओवर में लुटे रन, बना अनचाहा रिकॉर्ड
ईंधन महंगा हुआ, जानें अब प्रीमियम पेट्रोल और डीजल कितने में मिलेगा
सामरिक शक्ति बढ़ी: भारतीय नौसेना को मिले 3 नए घातक जहाज
आस्था और रहस्य का संगम: चंबल के बीहड़ में स्थित मंदिर की पूरी कहानी
ढाई करोड़ के घोटाले में कार्रवाई, अमिता सिंह तोमर को किया गया निलंबित
ईरान-बहरीन बयान से सनसनी, एमेजॉन मुख्यालय पर मिसाइल हमले का दावा
राजधानी में सियासी हलचल, देवेन्द्र यादव ने एलजी संधू से की भेंट