PBKS vs SRH: 3 गेंदों के अंदर तबाह किया हैदराबाद का बैटिंग ऑर्डर
नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हो रही है। कप्तान शिखर धवन के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले को अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने एकदम सही साबित करके दिखाया है। हैदराबाद ने पावरप्ले के अंदर ही अपने तीन प्रमुख विकेट गंवा दिए हैं। अर्शदीप ने तीन गेंदों के अंदर ही एसआरएच के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी है।
अर्शदीप ने बरपाया कहर
हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 27 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद अर्शदीप सिंह ने अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपाया। अर्शदीप ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई। हेड ने अर्शदीप की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और गेंद हवा में खड़ा हो गई।
कप्तान शिखर धवन ने पीछे की ओर भागते हुए शानदार कैच लपक कर हेड की पारी का अंत किया। इसके ठीक एक गेंद बाद ही अर्शदीप ने अपना जादू बिखेरा और इस बार एडम मार्करम को पवेलियन की राह दिखाई। मार्करम को अर्शदीप ने बिना खाता खोले चलते किया।
नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में दो विकेट चटकाने के साथ-साथ ही खास मुकाम भी हासिल कर लिया है। अर्शदीप के टी-20 क्रिकेट में 150 विकेट भी पूरे हो गए हैं। तीन गेंदों में दो विकेट झटकने के बाद अर्शदीप सिंह और कप्तान शिखर धवन ने जमकर जश्न मनाया। अर्शदीप ने हवा में पंच मारते हुए जोरदार छलांग लगाई, तो बाउंड्री लाइन के पास खड़े धवन मार्करम के आउट होने के बाद खुशी से अर्शदीप की तरफ दौड़ते नजर आए।
पावरप्ले में हैदराबाद का हाल बेहाल
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने छह ओवर के पावरप्ले में सिर्फ 40 रन बनाए और तीन बड़े विकेट गंवाए। आईपीएल 2024 में एसआरएच का यह पावरप्ले में सबसे कम स्कोर है। अभिषेक शर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेविस हेड ने आगाज तो अच्छा किया, लेकिन वह 15 गेंदों में 21 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई