पेटीएम ने 928 करोड़ के मुनाफे का किया दावा, फिर भी शेयरों में गिरावट!
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिला टी20 मैच में तूफानी शतक ठोका था। उनका ये पहला टी20 इंटरनेशनल शतक था। संजू की इस पारी से हर कोई खुश था। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से लेकर कोच गौतम गंभीर तक संजू की पारी पर खुशी जाहिर कर रहे थे। लेकिन एक समय ऐसा था जब संजू नए हेड कोच गंभीर से आंखें मिलने से डर रहे थे।
संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में 111 रनों की पारी खेली थी। संजू की इस पारी के दम पर भारत ने 297 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ये टी20 में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में भारत ने 133 रनों से जीत हासिल की थी।
गंभीर से नहीं मिला पा रहे थे नजरें
संजू ने गंभीर की उनका सपोर्ट करने के लिए तारीफ की है और कहा है कि कोच-प्लेयर का रिश्ता अच्छा होना बहुत जरूरी है। उन्होंने फर्स्ट पोस्ट से बात करते हुए कहा, "मैं इस बात को मानता हूं कि कोच और खिलाड़ी की रिलेशनशिप काफी अहम होती है। कोच आपकी काबिलियत में विश्वास करता है और आपको अच्छा प्रदर्शन कर उस पर खरा उतरना पड़ता है। हैदराबाद में मैं गौती भाई को बताना चाहता था कि अगर आपने मुझमें विश्वास किया है तो मैं आफको निराश नहीं करूंगा।"
उन्होंने कहा, "बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में, मैंने शुरुआती मैचों में बड़ा स्कोर नहीं किया था। मैं गौतम भाई से नजरें तक नहीं मिला पा रहा था। लेकिन मैंने अपने आप से कहा कि अपना टाइम आएगा। इसलिए जब मैंने हैदराबाद में शतक बनाया तो कोच तालियां बजा रहे थे। मैं काफी खुश था।"
अंदर-बाहर होते रहे हैं संजू
संजू लंबे समय से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं लेकिन अंदर-बाहर होते रहे हैं। उनको लगातार कभी मौके नहीं मिले हैं। इस शतक के बाद संजू को उम्मीद है कि उन्हें लगातार मौके मिलेंगे। संजू उस टीम इंडिया का भी हिस्सा थे जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया था। हालांकि, इस पूरे टूर्नामेंट में उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था। फाइनल में वह खेलने वाले थे लेकिन टॉस से दस मिनट पहले उनको बाहर कर दिया गया था।
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन
चोरों ने चूर किए अरमान, जिन जेवरों से श्रृंगार कर बनने वाली थी दुल्हन, वही चुरा ले गए
शिव से प्रेरणा लेकर काम करती है भारतीय सेना: कोयंबटूर में बोले राजनाथ सिंह
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय