पैट कमिंस ने केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद कहा.....
सनराजइर्स हैदराबाद को मंगलवार को आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर में कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों 8 विकेट की करारी शिस्कत सहनी पड़ी। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उनकी टीम जल्द ही इस हार के सदमे से उबरना चाहेगी और अपना पूरा ध्यान दूसरे क्वालीफायर पर लगाएगी।
बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 19.3 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 13.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। केकेआर आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंची। उसने एसआरएच को सभी विभागों में पटखनी दी।
कमिंस ने मानी अपनी गलतियां
पैट कमिंस ने मैच के बाद प्रसारणकर्ता से बातचीत की और टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर ध्यान डाला। उन्होंने कहा, ''हां हम जल्द ही इस निराशा को पीछे छोड़ना चाहेंगे। अच्छी बात यह है कि हमारे पास फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका है। टी20 क्रिकेट में आपके वो दिन आते हैं, जब कुछ भी काम नहीं करता। हम बल्ले और गेंद दोनों से कमाल नहीं कर पाए। हमें महसूस हुआ कि इस पिच पर अतिरिक्त बैटिंग होना चाहिए थी।''
कमिंस ने की विरोधी टीम की तारीफ
पैट कमिंस ने केकेआर के गेंदबाजों की तारीफ की, जिन्होंने परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाया। कमिंस ने कहा, ''केकेआर ने शानदार गेंदबाजी की। शुरुआत में गेंदबाजों के लिए मदद थी और फिर यह बेहतर होती गई। हम सभी ने पर्याप्त क्रिकेट खेली है और नई जगह (चेन्नई) जाने से हमें मदद मिलेगी। हम इस हार को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। आप दोबारा शुरुआत करेंगे।''
24 मई को तय होगा दूसरा फाइनलिस्ट
बता दें कि बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम 24 मई को दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। 24 मई को पता चलेगा कि फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना किस टीम से होगा।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान