Pat Cummins ने कर दिया यह कमाल
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान एक नया इतिहास बना दिया। कमिंस ने इसके साथ ही 63 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बने।
बारबाडोस में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने रोस्टन चेज का विकेट लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।
कमिंस ने तोड़ा 63 साल पुराना रिकॉर्ड
दरअसल, वह पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बने जिन्होंने टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया है। उन्होंने 63 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रिची बेनॉड के नाम दर्ज था। अब पैट कमिंस उनसे आगे निकल गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट कप्तान के रूप में सर्वाधिक विकेट:-
- पैट कमिंस: 139 विकेट
- रिची बेनॉड: 138 विकेट
- बॉब सिम्पसन: 41 विकेट
- इयान जॉनसन: 39 विकेट
- मोंटी नोबल: 31 विकेट
इमरान खान को छोड़ सकते हैं पीछे
इसके अलावा वह दुनिया के दूसरे ऐसे कप्तान बने जिन्होंने कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाए हैं। पहले स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान मौजूद हैं। उन्होंने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 187 विकेट हासिल किए हैं।
बता दें कि कमिंस ने पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया को दो ICC खिताब दिलाकर एक मिसाल कायम की है। 2023 में वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइल जीता। इसके अलावा, कमिंस ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की एशेज रिटेंशन और घरेलू मैदान पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज भी जीती है।
पहले टेस्ट मैच का हाल
पहले टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 190 रन पर समाप्त हो गई। वेस्टइंडीज को 10 रन की बढ़त मिली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 92 रन बना लिए हैं।
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत