यात्रियों की मांग तेज, जल्द शुरू हो सकती है रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट
रायपुर|-जगदलपुर-हैदराबाद उड़ान सेवा पिछले एक साल से बस्तर में बंद पड़ी है. इस फ्लाइट सेवा के बंद होने से बस्तरवासियों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बस्तर का बड़ा व्यापारी वर्ग भी इस सेवा के बंद होने से नाराज है. अब एक बार फिर बंद पड़ी इस फ्लाइट को पुनः शुरू करने की कवायद तेज हो गई है|
प्रशासन और एयरलाइन के बीच बातचीत जारी
जिला प्रशासन द्वारा एलायंस एयर कंपनी से रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट सेवा को पुनः शुरू करने के लिए बातचीत जारी है. प्रशासन ने मार्च के पहले हफ्ते तक सकारात्मक खबर सामने आने की उम्मीद जताई है. अधिकारियों का कहना है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो जल्द ही इस दिशा में निर्णय लिया जा सकता है|
फ्लाइट शुरू होने से पर्यटन और व्यापार को मिलेगा लाभ
इस फ्लाइट के शुरू होने से बस्तर के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. साथ ही हैदराबाद और रायपुर से बस्तर आने वाले पर्यटकों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी. इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी फायदा होने की उम्मीद है|
कम यात्रियों के कारण 2024 में बंद हुई थी सेवा
गौरतलब है कि एलायंस एयर द्वारा इस रूट पर हवाई सेवा संचालित की जा रही थी, लेकिन कम यात्रियों की संख्या और आर्थिक नुकसान के कारण वर्ष 2024 के मध्य से यह फ्लाइट सेवा बंद कर दी गई थी. अब जिला प्रशासन और एयरलाइन के बीच चल रही बातचीत के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि समर सेशन में यह फ्लाइट सेवा एक बार फिर शुरू हो सकती है|
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में