Paris Olympics 2024: हॉकी में भारत का दावा कितना मजबूत?
भारतीय टीम इस बार ओलिंपिक में पांच नए प्लेयर्स के साथ गई है और शायद इस वजह से सही कॉम्बिनेशन निकाल पाना भी शायद मुश्किल हो रहा है। तोक्यो ओलिंपिक 2024 में जीते ब्रॉन्ज मेडल ने भारतीय हॉकी को एक बार फिर से जिंदा करने का काम किया है। भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से है, इनसे पिछली टक्कर बीते साल भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप में हुई थी। तब भारत पेनल्टी शूटआउट में हारा था। वैसे ओलिंपिक जैसे महाआयोजन में टीमों के पिछले आंकड़ें ज्यादा मायने नहीं रखते। इस बात का महत्व होता है कि हम पॉजिटिव माइंड सेट के साथ पूरा मैच खेलें और आखिर तक अपना दमखम कायम रखें।
पहले मैच में जीत जरूरी
किसी भी इवेंट में पहला मैच बहुत अहम होता है। हमारी टीम को अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत होगी और वह पहले मुकाबले में जीत से मिल सकती है। प्लेयर्स को इस मानसिकता के साथ उतरना होगा कि न्यूजीलैंड को हम हराएंगे। खुद पर आत्मविश्वास रखने की जरूर है। भारत के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम जैसी मजबूत टीमें भी हैं, लेकिन एक अच्छी बात यह है कि भारत के शुरुआती मुकाबले इनसे नहीं हैं। न्यूजीलैंड से यदि पार पा गए तो फिर अर्जेंटीना और आयरलैंड सामने होंगे। हम शुरुआती तीन मैच में ही जीत के साथ नॉकआउट के लिए अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो फिर हमारे लड़के खुल कर खेल सकते हैं। कोशिश ग्रुप में ज्यादा से ज्यादा ऊपर रहने की होगी ताकि नॉक आउट में दूसरे ग्रुप की थोड़ी कमजोर टीम से ही सामना हो।
शमा बुझनी नहीं चाहिए
मुकाबले में प्लेयर्स की फिटनेस और जज्बे का भी अहम रोल रहेगा। गेम के पेस को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से फिट होना भी जरूरी है। पहले क्वॉर्टर और अंतिम क्वॉर्टर के दौरान प्लेयर्स का पेस एक समान रहने की जरूरत है। मैच आगे बढ़ने के साथ शमा बुझनी नहीं चाहिए, शमा की रौशनी बढ़ती जाए। मतलब थकान हावी ना होने पाए। थकान का इलाज डिटरमिनेशन है। तोक्यो में भी हमारे हाथ से ब्रॉन्ज फिसल रहा था लेकिन लड़कों ने जज्बा दिखाया, डिटरमिनेशन दिखाया और इतिहास रच दिया। पेरिस में भी तोक्यो वाला जज्बा चाहिए होगा। अगर लड़कों में डिटरमेशन है तो बात बन जाएगा। हालांकि मैं फिर कहूंगा कि अभी ही कोई भी भविष्यवाणा करना सही नहीं होगा। फिर भी यदि हम सेमीफाइनल तक का सफर कर लेते हैं तो हमारे लिए बड़ी बात होगी।
यह मामला थोड़ा रिस्की है
हम इस ओलिंपिक में पांच नए प्लेयर्स के साथ गए हैं और शायद इस वजह से सही कॉम्बिनेशन निकाल पाना भी शायद मुश्किल हो रहा है। दरअसल हम बैकअप के मामले में भी थोड़ा कमजोर नजर आ रहे हैं। प्लेयर्स के रिप्लेसमेंट बराबरी के नहीं हैं। इन सबके अलावा सिर्फ एक गोलकीपर श्रीजेश के साथ जाना भी थोड़ा रिस्की मामला है। हालांकि, यूरोपीय देश बड़े टूर्नामेंटों में सिर्फ एक गोलकीपर के साथ उतरते रहे हैं, लेकिन भारत के लिए यह नया है।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई