पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल ने जेल में मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप लगाया
भारतीय मूल के अरबपति पंकज ओसवाल की बेटी वसुंधरा ओसवाल ने आरोप लगाया है कि जिस समय वो जेल में बंद थीं, उस समय उनके साथ मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन किया गया. उनपर हत्या का आरोप लगाया गया, इसी मामले में वो युगांडा के जेल में बंद की गईं. उन्होंने इस दौरान 3 हफ्ते का समय बिताया. वसुंधरा की उम्र करीब 26 साल है. उनपर अपने पिता पंकज ओसवाल के पूर्व कर्मचारी मुकेश मेनारिया के अपहरण और हत्या का पिछले साल झूठा आरोप लगाया गया था. बाद में जांच में सामने आया कि मुकेश मेनारिया तंजानिया में जीवित अवस्था में मिले.
रिश्वत से मिली बुनियादी सुविधाएं
वसुंधरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मुझे पांच दिन के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया गया था, लेकिन दो और हफ्ते के लिए जेल में बंद कर दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन किया गया. इस दौरान उन्हें नहाने भी नहीं दिया जाता था.
उन्होंने बताया कि मुझे खाना और पानी से भी नहीं दिया जा रहा था. मेरी ऐसी हालत के कारण मेरे माता-पिता को मुझे खाना-पानी और दूसरी बुनियादी जरूरतों को दिलाने के लिए वकीलों के जरिए पुलिस अधिकारियों को रिश्वत देनी पड़ी. ताकि, मुझे खाना-पनी मिल सके और मैं जिंदा रह सकूं.
बिना वारंट के घर की ली तलाशी
उनके मुताबिक, ये समय इतना ज्यादा मुश्किल भरा था कि उन्हें वाशरूम में जाने भी नहीं दिया जाता था. वसुंधरा को एक अक्टूबर, 2024 को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 21 अक्टूबर को जमानत मिल पाई थी. उनके मुताबिक, पुलिस ने बिना किसी वारंट के उनके घर की तलाशी ली.
उन्होंने कहा कि जब मैंने उन्हें वारंट दिखाने को कहा तो उन्होंने कहा कि हम युगांडा में हैं. हम कुछ भी कर सकते हैं. आप अब यूरोप में नहीं हैं. फिर उन्होंने मुझे अपने निदेशक से मिलाने के बहाने उनके साथ इंटरपोल जाने के लिए मजबूर किया. मैं उस दिन जाना नहीं चाहती थी तो एक पुरुष अधिकारी ने मुझे उठाया और अपनी वैन के अंदर पटक दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें आपराधिक वकील के बिना बयान देने के लिए मजबूर किया गया था.
72 घंटे अवैध हिरासत में रखा
वसुंधरा ने कहा कि बयान देने के बाद उन्हें एक कोठरी में हिरासत में रखा गया तथा उनसे 30,000 अमेरिकी डॉलर देने और अपना पासपोर्ट जमा कराने को कहा गया. अदालतों से बिना शर्त रिहाई का आदेश मिलने के बाद भी उन्हें 72 घंटे तक अवैध रूप से हिरासत में रखा गया. जब उन्हें पता चला कि मेनारिया जिंदा है, उसके बाद भी उन्होंने मुझे इन आरोपों के तहत जेल में रखा. मेनारिया 10 अक्टूबर को मिला था. मुझे इसके एक या दो सप्ताह बाद जमानत मिली.
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी
कलेक्टर पर भड़के सिंधिया: जनसुनवाई में लगाई कड़ी फटकार, Video वायरल
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई