एम्स में झपटमारी के बाद हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार
भोपाल। गर्लफ्रेंड पर खर्च करने, महंगी गाड़ी-मोबाइल और मेट्रो सिटी लाइफस्टाइल का शौक पूरा करने के लिए एक युवक ने झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया. बागसेवनिया पुलिस ने एम्स अस्पताल की लिफ्ट में महिला से मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मंगलसूत्र बरामद करने में सफलता हासिल की है।
क्या है पूरा मामला?
भोपाल एम्स में मंगलसूत्र झपटने की सूचना बागसेवनिया थाने को 27 जनवरी को मिली. रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एम्स अस्पताल में अटेंडर है. 25 जनवरी को वह एम्स अस्पताल ब्लड बैंक के पीछे स्थित 12 नंबर लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर जा रही थी. उसी दौरान मुंह पर मास्क लगाए एक अज्ञात युवक लिफ्ट में सवार हुआ. प्रथम तल पर लिफ्ट का गेट खुलते ही आरोपी ने मौका पाकर फरियादी के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को लहारपुर से गिरफ्तार किया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर एम्स परिसर एवं अस्पताल तक पहुंच मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांचा. लिफ्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में सर्कुलेट किया. लगातार तलाश के बाद आरोपी को कटारा हिल्स क्षेत्र के लहारपुर से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील मीणा पिता रामेश्वर मीणा (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम नयागांव, पोस्ट ननवता, थाना मोटपुर, जिला बारां (राजस्थान) के रूप में हुई. आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया मंगलसूत्र पुष्पराज सोनी पिता गोपाल सोनी, निवासी जयश्री अपार्टमेंट, सेठ फुलचंद्र नगर, मंडीदीप जिला रायसेन से जब्त कर लिया गया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने शौक पूरे करने और दोस्तों से ली गई उधारी चुकाने के लिए यह वारदात की थी. मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है. फिलहाल कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
भोपाल एम्स में कितनी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था है?
एम्स में तीन सुरक्षा अधिकारी तैनात रहते हैं।
चार अलग-अलग स्तर पर सिक्योरिटी गार्ड होते हैं. एक शिफ्ट में 180 गार्ड तैनात रहते हैं।
दिनभर में 540 गार्ड की तैनाती होती है।
एम्स के सभी गेट और ओपीडी सर्कुलेटिंग एरिया में निगरानी के लिए 120 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
एक गार्ड को अमूमन 18000 रुपये का भुगतान किया जाता है।
हर महीने सुरक्षा कंपनी को 97 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।
सालाना सुरक्षा व्यवस्था में 12 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च होता है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान