पाकिस्तान के Mohammad Rizwan ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड....
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। मोहम्मद रिजवान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
31 साल के रिजवान ने रावलपिंडी में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 34 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 45 रन की मैच विनिंग पारी खेली। पाकिस्तान ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से पटखनी देकर पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
विराट-बाबर का रिकॉर्ड चकनाचूर
मोहम्मद रिजवान ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की 79वीं पारी में तीन हजार रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने हमवतन बाबर आजम और विराट कोहली को दो पारियों के अंतर से पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड अपने नाम किया। बाबर-विराट दोनों ने 81वीं पारी में तीन हजार रन का आंकड़ा पार किया था।
बता दें कि मोहम्मद रिजवान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3000 रन का आंकड़ा पार करने वाले आठवें बल्लेबाज बने। हालांकि, विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। भारतीय बैटर ने 117 मैचों में 4037 रन बनाए हैं।
पाकिस्तान की आसान जीत
पाकिस्तान ने शनिवार को न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 47 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 18.1 ओवर में 90 रन पर ढेर हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने 12.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच रविवार को रावलपिंडी में खेला जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई