पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर को नहीं मिला वीज़ा
पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टी20 सीरीज़ के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करेगी. पहले आयरलैंड का दौरा होगा, जिसकी शुरुआत 10 मई, रविवार से होगी. पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी. लेकिन इस दौरे से पहले पाकिस्तान के सामने बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई है. दरअसल इस दौरे के लिए अब तक टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर को वीजा नहीं मिल सका है.
टी20 विश्व कप से पहले यह पाकिस्तान के लिए अहम सीरीज़ होगी. ऐसे में टीम के स्टार खिलाड़ी को वीज़ा न मिलना बड़ी मुश्किल साबित हो सकता है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि टीम मैनेजमेंट से हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आमिर के आयरलैंड जाने में देरी होगी. वह टीम के साथ टी20 सीरीज़ के लिए आयरलैंड के लिए रवाना नहीं होंगे.
रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान टीम आयरलैंड के लिए कल रवाना होगी, लेकिन आमिर उनके साथ नहीं जाएंगे. इसके आगे बताया गया कि वीज़ा का मुद्दा सॉल्व होते ही आमिर आयरलैंड के लिए रवाना होंगे. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब आयरलैंड दौरे के लिए वीजा को लेकर दिक्कत आई हो. आमिर ने 2018 में भी आयरलैंड दौरे से पहले ऐसी परिस्थिति का सामना किया था.
अंतर्राष्ट्रीय संन्यास से आमिर ने की वापसी
गौरतलब है टी20 वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद आमिर ने अंतर्राष्ट्रीय संन्यास से वापसी की. हाल ही में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के ज़रिए आमिर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दोबारा वापसी की थी. इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भी आमिर का चयन हुआ. हालांकि अभी टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम आना बाकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आमिर टी20 विश्व कप में जगह बना पाते हैं या नहीं.
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस.....बीजेपी को झटका
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान