Babar Azam के बचाव में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज: 'घटिया सोच खत्म करो'
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड ने अपने नाम किया।
इसके बाद पाकिस्तान ने अगले 2 टेस्ट के लिए अपने स्क्वाड में बदलाव किए। पूर्व कप्तान बाबर आजम, नसीम शाह, सरफराज अहमद और शाहीन शाह अफरीदी को टीम में जगह नहीं दी गई। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी।
खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर
दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को मात दी। ऐसे में बाबर आजम की काफी आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि बाबर के कारण ही टीम को हार का सामना करना पड़ रहा था। बाबर आजम भी टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।
बाबर की जगह पाकिस्तान टीम में जगह पाने वाले कामरान गुलाम ने डेब्यू टेस्ट में ही शतक जड़ दिया। ऐसे में बाबर की आलोचना काफी बढ़ गई। हालांकि, अब तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बाबर आजम का बचाव किया है। आमिर ने सोशल मीडिया पर बाबर के बचाव में एक पोस्ट शेयर की है।
आमिर ने किया बचाव
एक्स पर आमिर ने लिखा, 'यार प्लीज ये घटिया सोच खत्म करो कि बाबर टीम में नहीं था या वो प्लेयर नहीं थे तो टीम जीत गई। हम बेहतर प्लानिंग के साथ खेले। घर पर खेलने का फायदा उठाया और जीत गए। आप प्रदर्शन के आधार पर बात कर सकते हैं लेकिन कृपया खिलाड़ियों के साथ पर्सनल न हों।'
बाबर का नहीं चल रहा बल्ला
बीते कुछ समय से बाबर आजम खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। यही कारण था कि हाल ही में उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी। बाबर ने टेस्ट में पिछले 2 साल से एक फिफ्टी तक नहीं लगाई है। टेस्ट में आखिरी शतक दिसंबर, 2022 में न्यूजीलैंड को खिलाफ आया था। बाबर ने इस मुकाबले की इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बाबर आजम का बल्ला नहीं चला। पहली पारी में उन्होंने 30 रन और दूसरी पारी में 5 रन बनाए।
बांग्लादेश के खिलाफ फीके रहे
इससे पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान का दौरा किया था। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले गए थे। बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में मात दी थी। सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में बाबर आजम का खाता तक नहीं खुला था। दूसरी पारी में उन्होंने 22 रन बनाए थे। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बाबर आजम ने 31 और दूसरी पारी में 11 रन बनाए थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल