दिलजीत दोसांझ की 'सरदार जी 3' में पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर
नई दिल्ली। दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 काफी समय से बज में बनी हुई है। कुछ समय पहले जब अभिनेता ने फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की थीं, तब एक तस्वीर में लोगों ने आभास किया था कि कि फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी हैं।
अब आखिरकार दिलजीत दोसांझ ने सरदार जी 3 का ट्रेलर जारी कर दिया है जिसमें हानिया आमिर की एंट्री कन्फर्म हो गई है। फिल्म में हानिया के अलावा पंजाब की दिग्गज अदाकारा नीरू बाजवा भी लीड रोल में हैं।
सरदार जी 3 के ट्रेलर में हानिया आमिर
22 जून की रात को दिलजीत दोसांझ ने अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म सरदार जी 3 का पंजाबी भाषा में ट्रेलर जारी किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि पंजाब के मशहूर घोस्ट हंटर जग्गी अपनी घोस्ट बडी पिंकी (नीरू बाजवा) के साथ ब्रिटेन एक डरावने हॉन्टेड महल से भूत को भगाने आता है, लेकिन उसका ये काम एक काला रहस्य मुश्किल बना देता है। 2 मिनट 45 मिनट के ट्रेलर में हानिया और दिलजीत का रोमांस भी देखने को मिला।
भारत में ब्लॉक पाकिस्तानी सेलेब्स
22 अप्रैल को हुए पहलगाम में आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के चलते भारत में पाकिस्तानी सेलेब्स की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी। यहां तक कि भारत में पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम, पाक ड्रामा, यूट्यूब चैनल का ब्लॉक कर दिए गए थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब हानिया आमिर ने भारतीय सेना के एक्शन को कायरतापूर्ण बताया था, तब लोगों ने उनकी खूब आलोचना की गई थी।
सिर्फ विदेशों में रिलीज होगी फिल्म
ऐसा कहा जा रहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद हानिया आमिर को सरदार जी 3 से रिप्लेस कर दिया गया है, लेकिन अब ट्रेलर से साफ हो गया है कि अभिनेत्री को रिप्लेस नहीं किया गया है। फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा। यह सिर्फ विदेशी सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। यह ओवरसीज में 27 जून को रिलीज हो रही है। यही नहीं, आप भारत में यूट्यूब पर ट्रेलर भी नहीं देख सकते हैं क्योंकि यह भारतीय ऑडियंस के लिए उपलब्ध नहीं है।
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला समझिए: बंगाल में घुसपैठियों पर कैसे लगेगी लगाम
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा