हरकतों से बाज नहीं आया PAK, अबरार ने उतारी हसरंगा की हूबहू नकल
नई दिल्ली: एशिया कप का मौजूदा संस्करण खिलाड़ियों के जश्न मनाने के अंदाज को लेकर चर्चा में है। हाल ही में भारत के खिलाफ खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने विवादित तरीके से 'गनफायर सेलिब्रेशन' किया था। इसके बाद हारिस रऊफ ने भी भारतीय प्रशंसकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जो विराट कोहली के नारे लगा रहे थे। रऊफ ने 'जेट सेलिब्रेशन' किया था, जिसका अर्शदीप सिंह ने माकूल जवाब दिया। अब श्रीलंका के खिलाफ अपने दूसरे सुपर-4 मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ऐसा ही किया है।
अबरार ने उतारी हसरंगा की नकल
पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद और श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा के बीच मैदान पर जबरदस्त नोकझोंक हुई। हसरंगा अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अबरार का शिकार बन गए। हसरंगा ने शॉट खेलने के लिए स्लॉग स्वीप का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधी निकल गई और स्टंप्स से जा टकराई। इसके बाद अबरार ने हसरंगा की ही मशहूर सेलिब्रेशन स्टाइल को कॉपी करते हुए उन्हें चौंकाने वाला सेंड-ऑफ दिया। हालांकि, वे पूरी तरह से उस जश्न को दोहरा नहीं पाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हसरंगा ने भी नहीं छोड़ा मौका
कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जब श्रीलंका की बारी आई, तो हसरंगा ने भी बदला लिया। उन्होंने पहले एक शानदार एक-हाथ से कैच पकड़कर फखर जमां को आउट किया और फिर सैम अयूब और सलमान अली आगा को पवेलियन भेजा। इन तीनों मौकों पर हसरंगा ने अबरार के अंदाज में ही जश्न मनाया। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच हुआ यह टकराव चर्चा का विषय बना हुआ है।
पाकिस्तान ने पांच विकेट से जीता मुकाबला
पाकिस्तान ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल की दौड़ में खुद को बरकरार रखा है। वहीं, चरिथ असलंका के नेतृत्व वाली टीम के लिए फाइनल में पहुंचना अब लगभग मुश्किल हो गया है। मंगलवार को अबु धाबी में खेले गए एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने कामिंदु मेंडिस की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 18 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार