पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में आयरलैंड को सात विकेट से दी मात
मोहम्मद रिजवान (75*) और फखर जमान (78) की उम्दा पारियों के दम पर पाकिस्तान ने रविवार को आयरलैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 19 गेंदें शेष रहते सात विकेट से पटखनी दी। डबलिन में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 16.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। याद हो कि आयरलैंड ने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच मंगलवार को डबलिन में खेला जाएगा।
रिजवान-जमान का कमाल
194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। मार्क एडेर ने पारी की तीसरी गेंद पर सैम अय्यूब (6) को कैंफर के हाथों कैच आउट कराकर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। ग्राहम ह्यूम ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेटकीपर टकर के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्तान को मुसीबत में डाल दिया।
यहां से रिजवान और जमान ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन की शतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को मजबूत बनाया। बेन व्हाइट ने फखर जमान को डेलानी के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। रिजवान को आजम खान (30*) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।
आजम खान की दमदार हिटिंग
रिजवान ने 46 गेंदों में 6 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 75 रन बनाए। फखर जमान ने केवल 40 गेंदों में 6 चौके और इतने ही छक्के की मदद से 78 रन बनाए। आजम खान ने 10 गेंदों में एक चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। आयरलैंड की तरफ से मार्क एडेर, ग्राहम ह्यूम और बेन व्हाइट को एक-एक विकेट मिला।
अफरीदी ने बरपाया कहर
वहीं, पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड को शाहीन अफरीदी ने शुरुआती झटके दिए। शाहीन अफरीदी ने दोनों ओपनर्स एंडी बालबिर्नी (16) और कप्तान पॉल स्टर्लिंग (11) को अपना शिकार बनाया। लोर्कन टकर (51) ने अर्धशतक जमाया और हैरी टेक्टर (32) व कर्टिस कैंफर (22) ने उपयोगी योगदान दिया।
अब्बास अफरीदी ने टकर और टेक्टर को अपना शिकार बनाया। कैंफर का कैच मोहम्मद आमिर ने अपनी ही गेंद पर लपका। गारेथ डेलानी (28*) ने तेजतर्रार पारी खेलकर आयरलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मार्क एडेर आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे, जिन्हें शाहीन अफरीदी ने क्लीन बोल्ड किया।
पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने 49 रन देकर तीन विकेट झटके। अब्बास अफरीदी को दो विकेट मिले। मोहम्मद आमिर और नसीम शाह के खाते में एक-एक विकेट आया।
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
स्कूटर सवार को रोका, नियमों का दिया पाठ — बुजुर्ग महिला का सम्मान
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद