कोरबा में राखड़ बांध टूटने से हाहाकार: खेतों में घुसा राख मिश्रित पानी, ग्रामीणों में भारी आक्रोश!
Korba News: छुरी के डिंडोलभांठा छिरहुट में स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीजीसीएल) के एचटीपीपी राखड़ डेम फूटने के कारण राखड़ युक्त पानी आसपास के खेतों और छिरहुट गांव के हिस्से में फैल गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इसे लेकर ग्रामीणों में बिजली कंपनी प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा है।
वहीं स्थिति को देखते हुए और बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्र में डोडकधरी बस्ती में रहने वाले 9 परिवारों को गांव के ही पंचायत भवन में अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया गया है। घटना के बाद गुरुवार को कटघोरा एसडीएम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
बिजली कंपनी के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उन्होंने डेम के रखरखाव, सुरक्षा के साथ ही नुकसान के आंकलन को लेकर निर्देश भी दिए हैं। छुरी क्षेत्र में बीते दो दिनों से रुक- रुक कर हो रही बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी। इस बीच डेम में पानी का प्रेशर बढ़ने से राखड़ बांध के तटबंध का एक हिस्सा फूट गया और डेम का राखड़ युक्त पानी खेतों और गांव के किनारे तक पहुंच गया।
लोगों ने लगाया ये आरोप
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि राखड़ डेम के रखरखाव में प्रबंधन द्वारा लापरवाही बरती गई, जिसके चलते यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कंपनी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।बारिश के मौसम को देखते हुए समय रहते इस तरह की घटनाओं से बचाव के उपाय किए जाने चाहिए थे लेकिन ऐसा नही किया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में फिर ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए डेम का रखरखाव के बेहतर इंतजाम किए जाएं।
एहतियात के लिए कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिट किया – एसडीएम
कटघोरा एसडीएम रोहित सिंह ने बताया कि बारिश के चलते बिजली कंपनी के डेम में ओवरलो के बाद यह स्थिति बन गई थी। एहतियातन डेम के करीब गांव के 9 परिवारों को सुरक्षित रूप से गांव के पंचायत भवन में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया गया है।
खेती का समय, हुआ बड़ा नुकसान
डिंडोलभांठा छिरहुट के ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में खेतों में बुवाई का समय है, लेकिन राखड़ पानी खेतों में भर जाने से अब खेती करना मुश्किल हो गया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। लगभग 20 किसानों के खेत मे राखड़ पानी समा गया है जिसमे वो बुवाई कर चुके थे।
राखड़ बांध में एचटीपीपी से पहुंचता है राखड़
डिंडोलभांठा स्थित बिजली कंपनी के राखड़ बांध में हसदेव थर्मल पॉवर प्लांट (एचटीपीपी) से पाइपलाइन के जरिए राखड़ पहुंचता है। ग्रामीण पहले भी अक्सर राखड़ बांध के रखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बिजली कंपनी प्रबंधन पर सवाल उठाते रहे हैं।
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
कई रणजी और IPL अनुभव वाले खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी