केरल में 33 छात्रों की बहाली का आदेश रद्द
केरल में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय द्वारा 33 छात्रों के निलंबन को बहाल किए जाने का आदेश रद्द कर दिया गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के हस्तक्षेप के बाद छात्रों के निलंबन को खत्म करने के आदेश को रद्द किया गया है।
कुलपति ने 33 छात्रों के निलंबन को किया था बहाल
पिछले महीने एक छात्र की मौत के मामले में निलंबित किए गए 33 छात्रों को बहाल किया गया था। सूत्रों ने कहा कि घटना के बारे में पता लगने पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति पीसी ससींद्रन को निर्देश दिया और सभी निलंबित छात्रों को बहाल करने के आदेश को रद्द करने को कहा।
ससींद्रन ने कुलपति पद से दिया इस्तीफा
राज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद ससींद्रन ने छात्रों के बहाली के आदेश को तुरंत रद्द कर दिया। इस मामले में एक आधिकारिक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि ससींद्रन ने आदेश रद्द करने के तुरंत बाद विश्वविद्यालय के कुलपति पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
सूत्र ने कहा कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अभी तक ससींद्रन के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया है। बता दें कि राज्यपाल ने दो मार्च को ससींद्रन को विश्वविद्यालय का वीसी नियुक्त किया था।
18 फरवरी को कॉलेज हॉस्टल में लटका मिला था शव
उल्लेखनीय है कि छात्र सिद्धार्थन का शव 18 फरवरी को कॉलेज हॉस्टल के बाथरूम के अंदर लटका हुआ मिला था। सिद्धार्थन के परिवार और दोस्तों ने आरोप लगाया था कि सीपीआई (एम) के छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ताओं सहित सहपाठी छात्रों द्वारा उसके साथ रैगिंग की गई थी। छात्रों की मौत के बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घटना की सीबीआई जांच की घोषणा की थी।
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके