SIR प्रक्रिया पर विपक्ष हमलावर, बंगाल और एमपी में उठे सवाल
भोपाल|SIR की प्रक्रिया को लेकर विपक्षीय दल लगातार विरोध करते दिखाई दे रहे हैं. जहां बंगाल से लेकर मध्य प्रदेश तक SIR का विरोध देखने को मिल रहा है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी निर्वाचन आयोग को SIR प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ी को लेकर शिकायत की है|
ममता बनर्जी और दिग्विजय सिंह ने की शिकायत
SIR प्रक्रिया को लेकर लगातार विपक्षीय दल का जमकर विरोध देखने को मिल रहा है, वही बंगाल में SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सड़कों पर उतरकर निर्वाचन आयोग का विरोध कर रही हैं. ममता ने कई बार आरोप लगाया है कि SIR प्रक्रिया के जरिए वोट काटने का काम किया जा रहा है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे, जहां दिग्विजय सिंह ने SIR प्रक्रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए. दिग्विजय सिंह ने कहा कि फर्जी तरीके से नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है|
फर्जी तरीके से वोटर्स का नाम जोड़ने का आरोप
दिग्विजय सिंह निर्वाचन आयोग प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे थे. मगर दिग्विजय सिंह ने ऐसे तीन लोगों को निर्वाचन आयोग के सामने पेश किया, जिनके घरों में फर्जी तरीके से कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं. वहीं शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया में कई गड़बड़ी हुई है. उनके घर में केवल आठ लोग रहते हैं, मगर 24 लोग सूची में जोड़े गए है. इसी प्रकार कई लोगों के यहां इसी प्रकार की गड़बड़ी देखने को मिली है|
BJP ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
SIR प्रक्रिया पर लगाए गए गंभीर आरोप को लेकर बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी केवल आरोप लगाने का काम करती है. देश को बदनाम करने का काम करती है. दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है कि देश को बदनाम करने का जबकि निर्वाचन आयोग की SiR की प्रक्रिया बहुत अच्छी है|जहां SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी की लगातार निर्वाचन आयोग को शिकायत मिल रही है, वहीं विपक्षी दल और कांग्रेस पार्टी भी निर्वाचन आयोग को शिकायत कर रही है. अब देखना होगा कि पूरे मामले में निर्वाचन आयोग इन शिकायतों में क्या कार्रवाई करती है|
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
‘मोदी को धर्म की परवाह नहीं?’ केरल से राहुल गांधी का तीखा बयान
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
हाई कोर्ट का स्पष्ट आदेश: महिला की मायके की संपत्ति पर ससुराल का अधिकार नहीं
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी