सिर्फ पहले दिन! 'धड़क 2' की टिकट पर मिलेगा खास डिस्काउंट
सैयारा के बाद अब एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म है सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की मच अवेटेड धड़क 2. ये फिल्म एक अगस्त को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी. उससे पहले धड़क 2 का ट्रेलर दर्शकों को दीवाना बना रहा है. वहीं मेकर्स ने भी ऑडियंस को अट्रैक्टक करने के लिए नई स्ट्रैटजी अपनाई है और फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने से पहले ही टिकट पर ऑफर भी निकाल दिया है.
'धड़क 2' के पहले दिन की टिकट पर मेकर्स ने निकाला स्पेशल ऑफर
साल की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्म 'धड़क 2' अब एक और खास वजह से चर्चा में है. दरअसल अगर आप पहले दिन पहला शो देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. फिल्म के निर्माताओं ने पहले दिन के सभी शो के टिकट आधे दामों पर अवेलेबल कराने का ऑफर निकाला है. इसके मुताबिक फर्स्ट डे के शो के टिकटों पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी. लेकिन इसके लिए कम से कम दो टिकटों की बुकिंग करनी होगी.
यह ऑफर खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर अनाउंस किया गया है. 'धड़क 2' सिनेमाघरों में 1 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही है. फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे. इसका निर्देशन शाज़िया इकबाल ने किया है और यह 2018 में आई फिल्म धड़क का आधिकारिक सीक्वल है.
'धड़क 2' की एडवांस बुकिंग कब से शुरू होगी?
बता दे कि 'धड़क 2' की एडवांस बुकिंग इस बुधवार से शुरू हो रही है. आप देशभर के मल्टीप्लेक्स और प्रमुख ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर धड़क 2 को फर्स्ट डे देखने के लिए अपनी टिकट बुक करा सकते हैं. फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए लग रहा है कि ये सैयारा के शोर के बीच जबरदस्त ओपनिंग करेगी.
'धड़क 2' का ट्रेलर ने दर्शकों को बनाया दीवाना
हाल ही में 'धड़क 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया था.ये फिल्म दो कॉलेज स्टूडेंट्स की लव स्टोरी है जो सामाजिक भेदभाव से जूझते हुए बस एक दूजे का साथ चाहते हैं. फिल्म में सिद्धांत एक ऐसे युवक की भूमिका निभाई है जिसे आरक्षण कोटे के ज़रिए दाखिला मिलता है और उसे कैंपस में जाति-आधारित भेदभाव को झेलना पड़ता है. वहीं तृप्ति शहर की लड़की है जिसे हर सुख-सुविधा मिली है. वो सामाजिक मानदंडों को चुनौती देती है और जातिगत भेदभाव को नहीं मानती हैं. दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं लेकिन समाज उनके इश्क के आगे चुनौती बनता है. क्या दोनों एक दूसरे की धड़कन बन पाएंगे ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन ट्रेलर ने फैंस की फिल्म के लिए एक्साइटमेंट को पीक पर पहुंचा दिया है.
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत-विस्तार’ को बताया गेमचेंजर
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
महिलाओं को ₹5000 योजना पर सियासत तेज, भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता