दोहरा हत्याकांड: ऑनलाइन दोस्ती बनी काल, बॉयफ्रेंड ने विधवा और उसके मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या की
सोशल मीडिया के जरिए अनजान लोगों से दोस्ती अब जानलेवा साबित हो रही है। रायपुर की एक महिला और 5 साल के उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे से महिला की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई। लंबी बातचीत के बाद दोनों ने मुलाकात की। करीब साल भर महिला और हत्यारे की मुलाकात होती रही। जैसे ही महिला ने शादी करने के लिए कहा। हत्यारे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी। इस दौरान महिला के 5 साल के बेटे पर भी दया नहीं दिखाई। उसे भी मार डाला। इसके बाद दोनों के शव कुएं में फेंक दिया।
इंस्टाग्राम से दोस्ती, मौत पर खत्म
सिविल लाइन इलाके में रहने वाली सुनीता (34) विधवा है। करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम में 26 वर्षीय छत्रपाल सिंगौर से परिचय हुआ। शुरुआत में सामान्य बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद छत्रपाल ने महिला से मिलने की जिद की। इसके बाद महादेवघाट में दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान छत्रपाल ने महिला को शादी करने का आश्वासन दिया। साथ ही भरोसा दिलाया कि उसके बेटे को भी वह अपना बेटा समझकर रखेगा। महिला उसकी बातों में आ गई। इसके बाद छत्रपाल अक्सर महिला से मिलने रायपुर आता था। महिला ने शादी करने कहा, तो छत्रपाल कतराने लगा। बहानेबाजी करते हुए शादी करने से इनकार करने लगा।
पीछा छुड़ाने किया कत्ल
छत्रपाल ने करीब दो माह पहले किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। इधर महिला भी उससे शादी करने की जिद कर रही थी। महिला से पीछा छुड़ाने छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम कुमार सिंगौर के साथ प्लानिंग की। इसके तहत महिला और उसके बेटे को 18 जून को खहारिया बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर पहले महिला की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसके बेटे को भी मार डाला। फिर दोनों को साड़ी में लपेट दिया। इसके बाद पत्थर बांधकर अलग-अलग कुएं में फेंक दिया।
परिजनों ने दर्ज कराया गुमशुदा का मामला
18 जून को सुनीता बेटे को लेकर अपने घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं आई। सुनीता का मोबाइल भी बंद बता रहा था। चिंतित परिजनों ने 19 जून को सिविल लाइन थाने में शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदा का अपराध दर्ज कर लिया, लेकिन महिला की तलाश शुरू नहीं हुई। दूसरे-तीसरे दिन भी कुछ नहीं हुआ। 22 जून को अमलेश्वर के खहारिया में कुएं से बदबू आने की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव डिकंपोज हो चुका था।
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन