एक साल, 33 दौरे: CM साय की बस्तर यात्राएं, आदिवासी क्षेत्र को प्राथमिकता का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक साल के कार्यकाल में ही बस्तर दौरे के मामले में प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को पछ़ाड दिया है। बस्तर दौरे की संख्या में विष्णुदेव साय ने अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक साल में ही 33 दौरे किए हैं, जबकि उनके पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री इतने कम समय में इतने बार बस्तर नहीं पहुंच पाए। उनकी इस पहल ने न केवल क्षेत्रीय विकास को गति दी है, बल्कि बस्तर के लोगों के साथ मुख्यमंत्री के गहरे संपर्क को भी दर्शाया है।
सीएम साय का प्रमुख बस्तर दौरा
6 जनवरी 2024, जगदलपुर
जगदलपुर के धरमपुरा स्थित क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर में भूमकाल आंदोलन के नायक वीर डेबरीधुर की प्रतिमा का और उनके जीवन परिचय पर आधारित शिलालेख का अनावरण किया।
3 फरवरी 2024, नारायणपुर
नारायणपुर जिले के कुहारपारा रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में आयोजित किसान मेले में शामिल हुए। नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी किया।
5 मार्च 2024, जगदलपुर
बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए। महोत्सव में अबूझमाड़ के मलखब में पारंगत बच्चों के प्रोत्साहन के लिए 2 लाख रुपए और स्थानीय निवासियों की मांग पर तीरथगढ़ महोत्सव के लिए 5 लाख रुपए और चित्रकोट का समुचित विकास करने की घोषणा की।
1 अगस्त 2024, जगदलपुर
बस्तर जिले में एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।
4 अक्टूबर 2024, बीजापुर
बीजापुर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश और तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।
15 अक्टूबर 2024, जगदलपुर
जगदलपुर के सिरहासार भवन में विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार को संबोधित किया। 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से अधिक की लागत के बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का लोकार्पण किया।
18 नवबर 2024, जगदलपुर
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल हुए, जिसमें टूरिज्म कॉरिडोर बनाने के साथ बस्तर अंचल के पर्यटन के लिए चिन्हित स्थानों को विकसित करने के लिए रणनीति तैयार की गई।
19 नवंबर 2024, बस्तर जिला (सेडवा कैंप)
बस्तर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेडवा कैंप में जवानों को संबोधित किया।
15 दिसंबर 2024, जगदलपुर
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ जगदलपुर में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और असम के उन लोगों से मुलाकात की जो हथियार छोड़कर समाज की मुयधारा में शामिल हो चुके हैं उनसे मुलाकात की।
16 दिसंबर 2024, बीजापुर (गांव गुण्डम)
माओवादी आतंक से प्रभावित बीजापुर जिले के गुण्डम गांव में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महुआ पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीयतापूर्वक खुलकर चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित थे।
2 जनवरी 2025 जगदलपुर
जगदलपुर के समीप ग्राम कंगोली में वेदमाता गायत्री महाविद्यालय के भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। विद्याभारती संस्था के विकास के लिए 50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।
7 अप्रैल 2025, कांकेर
कांकर के ग्राम भिरावाही में गोंडवाना समाज द्वारा आयोजित मरका पंडुम (चौतरई महापर्व) के समापन समारोह में शामिल हुए।
15 अप्रैल 2025, जगदलपुर
बस्तर जिले के ग्राम घाटपदमपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर- साय सरकार महाभियान का शुभारंभ किया।
15 मई 2025 दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा बीजापुर जिले के उसूर तहसील के अंदरुनी गांव गलगम पहुंचे, जहां उन्होंने सीआरपीएफ के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर चर्चा की।
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा
देहरादून में हत्याकांड और फायरिंग मामले में कार्रवाई, चार गिरफ्तार और बार पर लगाया ताला
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
कई रणजी और IPL अनुभव वाले खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी