पुराना पोस्ट वायरल, रोहित शर्मा ने 2012 में ही कर दी थी शुभमन की कप्तानी की भविष्यवाणी
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव तब देखने को मिला जब बीसीसीआई ने वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा से लेकर शुभमन गिल को सौंप दी। चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए यह फैसला लिया, जिसने क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया।
रोहित की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन बोर्ड का मानना है कि अब नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का समय है। इसी बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का 13 साल पुराना संदेश वायरल हो गया, जिसने चर्चा को और भी दिलचस्प बना दिया।
'नए युग की शुरुआत...'
साल 2012 में रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था, 'एक युग का अंत (45) और नए युग की शुरुआत (77)…।' जैसे ही यह पुराना पोस्ट सामने आया, फैंस में हलचल मच गई। लोगों ने इसे मौजूदा हालात से जोड़ते हुए कहा कि क्या रोहित ने 13 साल पहले ही शुभमन के कप्तान बनने की भविष्यवाणी कर दी थी? यह संयोग भी खास है, क्योंकि रोहित शर्मा की जर्सी संख्या 45 है और शुभमन गिल की 77 है।
असलियत कुछ और थी
हालांकि, इस पोस्ट की सच्चाई कुछ अलग थी। उस समय रोहित शर्मा अपनी जर्सी का नंबर बदलने के बारे में सोच रहे थे। वह अपने पुराने नंबर 45 की जगह नया नंबर 77 अपनाना चाहते थे। उन्होंने यह संदेश उसी बदलाव के संकेत के रूप में लिखा था। लेकिन अब, जब 77 नंबर पहनने वाले शुभमन गिल ने वास्तव में रोहित की जगह भारत की कप्तानी संभाल ली है, तो यह पुराना वाक्य आज भविष्यवाणी जैसा लग रहा है।
संयोग या संकेत?
रोहित शर्मा का वह पुराना पोस्ट दिलचस्प घटनाओं में शुमार हो गया है। चाहे यह महज एक संयोग हो या किस्मत का खेल, लेकिन 45 से 77 का यह सफर अब भारतीय क्रिकेट की नई कहानी बन गया है। फैंस का कहना है कि हिटमैन ने तो वाकई 13 साल पहले ही आने वाले समय की पटकथा लिख दी थी। 2012 में शुभमन जूनियर क्रिकेट खेल रहे थे और किसी को नहीं पता था कि यह खिलाड़ी आगे चलकर भारत का कप्तान बनेगा।
दो प्रारूपों के कप्तान बने गिल
26 साल के शुभमन गिल अब भारत के टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह जिम्मेदारी ली थी।
इंग्लैंड में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में गिल ने पहली बार टीम का नेतृत्व किया और सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही। इस सीरीज में गिल की शांत स्वभाव, धैर्य और सूझबूझ की तारीफ कई पूर्व खिलाड़ियों ने की।
ऑस्ट्रेलिया में नई पारी की शुरुआत
गिल अब अपनी वनडे कप्तानी का आगाज 19 अक्तूबर से ऑस्ट्रेलिया दौरे में करेंगे। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। इस दौरे में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों टीम का हिस्सा रहेंगे, जिससे गिल को अनुभव और मार्गदर्शन का बड़ा सहारा मिलेगा।
गिल की नजर अब विश्व कप पर
कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने साफ कहा कि उनका लक्ष्य 2027 का विश्व कप जीतना है। आने वाले दो वर्षों में भारत लगभग 20 वनडे मुकाबले खेलेगा, जो टीम संयोजन और रणनीति के लिहाज से अहम रहेंगे। गिल चाहते हैं कि टीम हर परिस्थिति में संतुलित और मजबूत बने।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में