जाह्नवी कपूर के वेडिंग प्लान पर पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल
दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बी टाउन की यंग ब्रिगेड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. 2018 में अपने डेब्यू के बाद से ही वे हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. धड़क से लेकर मिस्टर एंड मिसेज माही तक, अभिनेत्री ने अब तक निभाई हर भूमिका में अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है. वहीं अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा जाह्नवी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं. दोनों कैफे से लेकर मंदिर तक साथ स्पॉट होते रहते हैं. वहीं हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्ट्रेस अपने वेडिंग प्लान के बारे में बताती हुई नजर आई थीं. उस दौरान करण जौहर भी उनके साथ ही बैठे थे.
जाह्नवी कपूर ने अपने वेडिंग प्लान के बारे में क्या कहा था?
स्टारी नाइट्स विद कोमल नहाटा के एक एपिसोड के दौरान, जाह्नवी कपूर ने अपने वेडिंग प्लान का खुलासा किया था. उन्होंने कहा था, "मेरी शादी करने और अपने पति और अपने तीन बच्चों के साथ तिरुमाला, तिरूपति में बसने की प्लानिंग है और हम हर दिन केले के पत्तों पर खाना खाएंगे और 'गोविंदा, गोविंदा' सुनेंगे.' और मैं अपने बालों में मोगरा लगाऊंगी, सुबह मणिरत्नम का म्यूजिक सुनूंगी, अपने पति को लुंगी में चंपी करूंगी.''
हालांकि, डायरेक्टर करण जौहर, जो इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी कपूर के साथ मौजूद थे वे एक्ट्रेस के वेडिंग प्लान से जरा भी इम्प्रेस नहीं दिखे थे. उन्होंने तुरंत इस आइडिया को खारिज करते हुए कहा था, "लुंगी पहनकर बैठे और केले के पत्ते से खाना खाते हुए एक आदमी में रोमांटिक क्या है?"
हालांकि, जाह्नवी ने अपनी प्लानिंग को डिफेंड करते हुए कहा था कि वे रोमांटिक थीं. वहीं होस्ट ने एक्ट्रेस के फेवर में बोलते हुए कहा था कि करण जाह्नवी की प्लानिंग के पीछे की फीलिंग्स को नहीं समझ पाएंगे और होस्ट ने एक्ट्रेस के आइडिया को 'दिल से रोमांटिक' कहा था.
कब शादी कर रही हैं जाह्नवी?
वहीं जाह्नवी के वेडिंग प्लान के बारे में जानकर अब उनकी शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं. वहीं फैंस भी अब जानना चाह रहे हैं कि एक्ट्रेस कब अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग शादी करेंगी?
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी