OLA का व्यवसाय मॉडल: क्या पेशकश कर रही है कंपनी?
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Ola Electric Mobility जल्द ही शेयर बाजार में कदम रखने वाली है। जून में सेबी (SEBI) ने ओला के आईपीओ (Ola IPO) को मंजूरी दी थी। अब कंपनी के आईपीओ में 2 अगस्त से 6 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने आज प्राइस बैंड और लॉट-साइज की जानकारी भी दे दी है।
72-76 रुपये प्रति शेयर है प्राइस बैंड
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 72 - 76 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। इस आईपीओ में 5,500 करोड़ रुपये का इश्यू जारी होगा। इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू के साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल है। इस आईपीओ का फेस वैल्यू 10 रुपये है। ओएफएस के तहत प्रमोटर भाविश अग्रवाल के साथ सॉफ्टबैंक (SoftBank), टेमासेक (Temasek), मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया (Matrix Partners) अपने शेयर्स बेचेंगे।
एंकर निवेशक 1 अगस्त 2024 को ही आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने आईपीओ का लॉट साइज 195 शेयर तय किया है। इसका मतलब है कि निवेशक को कम से कम 195 इक्विटी शेयर्स के लिए अप्लाई करना होगा। कंपनी ने एलिजिबल एम्प्लॉई के लिए ऑफर प्राइस पर 7 रुपये प्रति छूट का एलान किया है।
Ola Electric Mobility पहली इंडियन इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी है, जिसका आईपीओ आ रहा है।
- प्राइस बैंड: 72 - 76 रुपये प्रति शेयर
- लॉट साइज: 195 इक्विटी शेयर्स
- आईपीओ ओपन : 2 अगस्त 2024
- आईपीओ क्लोज: 6 अगस्त 2024
- आईपीओ फेस वैल्यू: 10 रुपये
QIP के लिए बड़ा हिस्सा है रिजर्व
ओला ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIP) के लिए आईपीओ का 75 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए 15 फीसदी और रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 10 फीसदी हिस्सा आरक्षित किया है।
पैसों का रिसर्च और डेवलपमेंट में होगा इस्तेमाल
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 1,584 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 में कंपनी को 1,472 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ था। OLA Electric Mobility ने बताया कि वह इस आईपीओ के जरिये जुटाए पैसों का इस्तेमाल रिसर्च और डेवलपमेंट ( R&D) के लिए करेगा।
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!