लगातार गिरती बिक्री का सामना कर रही ओला इलेक्ट्रिक
नई दिल्ली। भारत में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर अब लगातार गिरती बिक्री का सामना कर रही है। जनवरी 2025 तक के सेल्स आंकड़ों के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक ने 6,655 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी घटकर 18प्रतिशत रह गई है।
पिछले साल ओला की हिस्सेदारी लगभग 50-52प्रतिशत थी, और 2024 में कंपनी ने 4 लाख से ज्यादा स्कूटर बेचकर 35प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी, लेकिन अब उसकी स्थिति कमजोर हो गई है। इसी बीच, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी बढ़त बना ली है। दोनों कंपनियों ने मिलकर 48प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। टीवीएस ने जनवरी के पहले 15 दिनों में 9,800 स्कूटर बेचकर 23प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर जगह बनाई है। बजाज ने 8,694 इलेक्ट्रिक वाहन बेचकर 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे पायदान पर जगह बनाई है। पिछले महीने की बिक्री की स्थिति भी ओला के लिए चुनौतीपूर्ण रही। दिसंबर 2024 में, बजाज ने 18,276 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर ईवी बाजार में चौथाई हिस्सेदारी हासिल की। टीवीएस ने 17,212 i-क्यूब स्कूटर बेचकर दूसरा स्थान पाया, जबकि ओला 13,769 स्कूटर बेचकर तीसरे नंबर पर रही। इस दौरान ओला की बाजार हिस्सेदारी में लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें कि उत्पादों की गुणवत्ता और आफ्टर सेल सर्विस में सुधार न होने के कारण ग्राहकों ने कंपनी से दूरी बनानी शुरू कर दी है, जिसका असर उसकी बिक्री पर पड़ा है।
दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी