आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण करें अधिकारी: राजवाड़े
रायपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज अपने प्रभार जिले सक्ती के कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में प्रथम समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिए।
राजवाड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पोषण आहार वितरण का नियमित निरीक्षण करने तथा बच्चों और गर्भवती माताओं को उचित पोषण आहार देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह आंगनबाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगी, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
राजवाड़े ने राजस्व कार्यों को दुरुस्त करने तथा स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माण की जानकारी लेते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सर्वे और निरीक्षण कर जरुरतमंद लोगों को प्राथमिकता देते हुए उनसे आवास निर्माण का कार्य कराएं। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब हैण्ड पम्प सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना