Odissi Dance: ओडिशा के मंदिरों में हुई थी ओडिसी नृत्य की शुरुआत
नई दिल्ली। नृत्य या डांस (Dance) कला का एक ऐसा रूप है, जिसके जरिए अपनी भावनाओं को प्रकट करना काफी खूबसूरत, लेकिन बेहद मुश्किल काम है। यही वजह है कि इस कला में निपुण होने में सालों लग जाते हैं। भारत में नृत्य कला का उद्गम प्राचीन काल में हुआ था। अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में नृत्य को अलग-अलग ढंग और वेशभूषा की मदद से प्रस्तुत किया जाता है। नृत्य के इन रूपों को शास्त्रीय नृत्य (Folk Dance) कहा जाता है। शास्त्रीय नृत्य का एक अहम प्रकार है ओडिसी नृत्य (Odissi)। आज इस आर्टिकल में हम आपको नृत्य कला की इस शैली के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं, ओडिसी नृत्य से जुड़ी कुछ अहम बातें।
कैसे हुई शुरुआत?
जैसा कि इसके नाम से समझा सकता है, ओडिसी नृत्य कला की शुरुआत, ओडिशा राज्य में मंदिरों में हुई थी। यह नृत्य कला इतनी प्राचीन है कि इसला उल्लेख छठवीं से लेकर नौवीं शताब्दी में शिलालेखों में भी पाया जाता है। इस नृत्य की शुरुआत प्राचीन समय में मंदिरों में हुई थी। तब से लेकर आजतक यह नृत्य शैली जीवित है और शास्त्रीय नृत्य की सबसे पुरानी शैलियों में से एक है।
अभिनय की अहम भूमिका
ओडिशा के स्थानीय मंदिर के शिलालेखों में इस नृत्य शैली का वर्णन मिलता है। विश्व प्रसिद्ध कोणार्क के सूर्य मंदिर में भी इस ओडिसी नृत्य का उल्लेख मिलता है। इस नृत्य में अभिनय की बेहद खास भूमिका होती है। इसलिए इस नृत्य में त्रिभंग पर खास ध्यान दिया जाता है। त्रिभंग एक ऐसी मुद्रा होती है, जिसमें शरीर को तीन अलग-अलग भागों में बांटा जाता है। सिर, शरीर का मध्य भाग और पैर को अलग-अलग दिशाओं में मोड़ा जाता है। इससे उत्तपन होने वाली पोजिशन को त्रिभंग कहा जाता है।
भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी कथाएं
इस नृत्य कला में भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी कथाओं को दृशाया जाता है। ओडिसी नृत्य में भी चेहरे की भाव-भंगिमा और हाथ-पैरों की मुद्रा भरत नाट्यम के समान ही होती है। इस नृत्य शैली में चेहरे के हाव-भाव और अलग-अलग एक्सप्रेशन की मदद से पौराणिक कथाओं को प्रस्तुत किया जाता है। अलग-अलग दृश्य के लिए अलग-अलग भंगिमाओं का प्रयोग किया जाता है, ताकि दर्शक उस दृश्य से खुद को जोड़ पाएं।
खास प्रकार की साड़ी पहनी जाती है
हर शास्त्रीय नृत्य की तरह, ओडिसी नृत्य के लिए भी खास प्रकार के कपड़े, गहने और शृंगार किया जाता है। महिलाओं को इस नृत्य के लिए सिल्क से बनी पारंपरिक साड़ी को एक खास अंदाज में पहनना होता है। इस साड़ी को बोमकली या संबलपुरी साड़ी के नाम से जाना जाता है।
गहने और शृंगार पर खास ध्यान
साथ ही, चांदी के गहने पहने जाते हैं, जिसमें कमरबंध, पायल, बाजूबंद, माथापट्टी, हार आदि को शामिल किया जाता है, जिन्हें नृत्यांगनाएं सिर से पैर तक धारण करती हैं। इस नृत्य में भाव-भंगिमा को प्रस्तुत करने के लिए शृंगार पर खास ध्यान दिया जाता है। हाथ-पैरों पर आलता, बिंदी, काजल आदि की मदद से मुद्रा और हाव-भाव को निखारने में मदद मिलती है। इसलिए ऐसा किया जाता है।
इस नृत्य के लिए पुरुषों को भी अपने परिधान का खास ख्याल रखना पड़ता है। ओडिसी नृत्य में पुरुष एक विशेष प्रकार की धोती पहनते हैं और कमर पर एक बेल्ट बांधेते हैं।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा