चीन में अब एक नहीं तीन बच्चे ही अच्छे
बीजिंग । चीन की कम्युनिस्ट पार्टी 1980 के दशक में बनाई अपनी ही वन चाइल्ड पॉलिसी के नामोनिशान मिटाने में जुटी है। दशकों तक वहां लोगों को एक ही बच्चा पैदा करने के लिए मजबूर किया गया। दीवारों पर स्लोगन और जमकर एक बच्चा पैदा करने के लिए प्रचार किया गया। सख्त नियम बनाए गए। अब उन्हें मिटाया जा रहा है।
चीन वन चाइल्ड पॉलिसी से टू चाइल्ड पॉलिसी और अब थ्री चाइल्ड पॉलिसी की तरफ बढ़ रहा है। यानी अब लोगों को 3 बच्चे पैदा करने के लिए कहा जा रहा है। 2020 और 2024 की वुहान में परिवार नियोजन से जुड़ी कलाकृति देखिए, इसमें 2020 में सिर्फ एक बच्चे की कलाकृति अब इसमें 2 बच्चों को जोड़ दिया गया है।
लगातार दूसरे साल कम हुई आबादी
2023 में चीन की आबादी लगातार दूसरी बार कम हुई है। पिछले साल चीन के नेशनल बर्थ रेट में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। चीन में साल 2023 में 90 लाख बच्चे पैदा हुए, जबकि साल 2022 में वहां 95 लाख बच्चे पैदा हुए थे। नेशनल ब्यूरो स्टेटिस्टिक्स के मुताबिक चीन में साल 2022 में बर्थ रेट 6.67 प्रतिशत था, जो साल 2023 में घटकर 5.7 प्रतिशत रह गया। इसका मतलब यह हुआ कि चीन में जहां साल 2022 में कुल हजार लोगों पर 6.67 बच्चों को जन्म होता था वो 2023 में घटकर 6.39 रह गया।
क्या थी चीन की वन चाइल्ड पॉलिसी
चीन में माओ के शासन में वहां की जनसंख्या 54 करोड़ से बढक़र 94 करोड़ तक पहुंच गई थी। ऐसे में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने जनसंख्या नीति में बदलाव करने का फैसला किया। 1978 में सरकार ने एक प्रस्ताव पास किया। इसके तहत लोगों को एक बच्चा पैदा करने की बात के लिए कहा गया। चीन में बड़े स्तर पर कैंपेन चलाए गए। 1979 में वन-चाइल्ड पॉलिसी को लागू कर दी गई। इसे बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग तरह के कदम उठाए गए। सिचुआन प्रांत में ऐसे कपल्स को अधिक राशन दिया जाता था, जो एक ही बच्चा पैदा करने की शपथ ले चुके हो। 1979 में जिनके पास बच्चा था, वैसे कपल्स को ‘सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर’ दिया गया। 1982 में चीन ने इसे अपने संविधान में शामिल कर लिया। बर्थ कंट्रोल हर चीनी नागरिक की जिम्मेदारी कर दी गई। इसके बाद वन चाइल्ड पॉलिसी को आक्रामक होकर लागू किया गया। वन-चाइल्ड पॉलिसी का असर ये हुआ कि जिन कपल्स को लडक़ी होती थी, वे या तो उसे मार देते या कहीं दूर छोड़ आते। कई बच्चियों को देह व्यापार में धकेल दिया गया। इसके अलावा, चीन के सेक्स रेशियो में भी भयानक असमानता आई। अगर किसी कपल के एक से ज्यादा बच्चा होता सरकारी उन पर जुर्माना लगाती। जो जुर्माना नहीं दे पाते अधिकारी ऐसे बच्चों को अपने साथ ले जाते थे। एक से अधिक बच्चे पैदा करने पर नौकरी छीन ली जाती थी। कई मामलों में जेल भी भेज दिया जाता था। जबरन गर्भपतात और नसबंदी की व्यवस्था तो आम थी।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा