अब लोकसभा चुनाव में महिलाओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस लोकसभा चुनाव में भी रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की कमान महिलाओं के हाथ में सौंपी जा रही है। विधानसभा क्रमांक 50 रायपुर उत्तर के सभी 201 पोलिंग बूथों सहित दो सहायक पोलिंग बूथों में मतदान कराने के लिए महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसमें 203 मतदान केंद्रों में 812 महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी।
विधानसभा चुनाव के दौरान रायपुर उत्तर के 201 पोलिंग बूथों पर मतदान पर्ची चेक करना, अंगुली में स्याही लगाना, रजिस्टर में हस्ताक्षर कराने से लेकर वोटिंग करवाने तक का सारा काम महिलाओं ने किया था। यहां तक कि पोलिंग बूथों पर सुरक्षा ड्यूटी में भी महिलाओं को ही तैनात किया गया था।
छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार हुआ था कि किसी जिले में प्रशासन ने किसी एक विधानसभा के सभी पोलिंग बूथों पर चुनाव कराने का सारा काम महिलाओं को सौंपा। प्रशासन की इस पहल की निर्वाचन आयोग ने भी प्रशंसा की थी। विधानसभा चुनाव में मिली इस सफलता को देखते हुए प्रशासन ने अब लोकसभा में भी रायपुर उत्तर विधानसभा के सभी पोलिंग बूथों को पुन: महिलाओं को सौंपने का मन बना लिया है।
इस बार एआरओ भी महिला
विधानसभा चुनाव के दौरान सभी 201 मतदान केंद्रों में महिलाओं को जिम्मेदारी तो दी गई थी, लेकिन एआरओ (असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर) के पद पर पुरुष को रखा गया था, लेकिन इस बार एआरओ की जिम्मेदारी भी महिला कर्मचारी को ही सौंपी गई है।
चुनाव के दौरान महिलाओं को मिलेगी पूरी सुविधा
विधानसभा चुनाव के दौरान रायपुर उत्तर के 201 पोलिंग बूथों पर आठ सौ से अधिक महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें दो सौ से अधिक पीठासीन अधिकारी और छह सौ से अधिक मतदान अधिकारी थीं।
लोकसभा चुनाव में दो पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं, जिससे इस बार पीठासीन और मतदान अधिकारियों की संख्या भी बढ़ेगी। पोलिंग बूथों में महिलाओं की सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाएगा, ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
नामांकन 19 अप्रैल से
राज्य में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में होना है। रायपुर लोकसभा सीट के लिए चुनाव तीसरे चरण में होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होगी। नामांकन की संवीक्षा 20 को और वापसी 22 अप्रैल तक होगी। मतदान सात मई को होगा।
जिला उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बांदे ने कहा, विधानसभा चुनाव में सफलता मिली थी। इसे देखते हुए लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा क्रमांक 50 रायपुर उत्तर के पोलिंग बूथों में मतदान कराने की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी जाएगी।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को