आप नेता संजय सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट 23 साल साल पुराने मामले में जारी किया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। वारंट जारी होने के बाद अब संजय सिंह को कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा।
कोर्ट ने संजय सिंह, पूर्व सपा विधायक अनूप संडा समेत पांच दोषियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। स्पेशल सेशन कोर्ट से सभी दोषियों की अपील खारिज होने के बाद संबंधित कोर्ट में इन सभी को समर्पण करना था। हालांकि, अब तक किसी ने भी सरेंडर नहीं किया था। कोर्ट से ये लोग लगातार मौका मांग रहे थे, पर कोर्ट ने इस बार कोई मौका देना उचित नहीं समझा।
एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट की अदालत ने आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, पूर्व सपा विधायक अनूप संडा समेत छह आरोपियों को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोषी ठहराया था और सभी को तीन-तीन माह के कारावास एवं डेढ़-डेढ़ हजार रुपये अर्थदंड की सजा भी सुनाई थी। इस मामले में एक दोषी की अपील अभी भी लंबित बताई जा रही है, जबकि शेष पांच दोषियों की अपील खारिज हो चुकी है।
सुल्तानपुर में करीब 23 वर्ष पूर्व बिजली, पानी समेत अन्य समस्याओं के विरोध में इन सभी पर सड़क को जाम करने व धरना प्रदर्शन करने सहित अन्य आरोपों में कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने 19 जून 2001 को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने संजय सिंह, पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व सभासद कमल श्रीवास्तव, वर्तमान नामित सभासद विजय, पूर्व प्रवक्ता कांग्रेस संतोष कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सुभाष चौधरी व प्रेम प्रकाश के खिलाफ दाखिल चार्जशीट की थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल